श्री श्याम मंदिर में श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भूत पिशाच निकट नहीं आवे.., महावीर जब नाम सुनावे के सुरताल से हरमू रोड का श्री श्याम मंदिर गूंज रहा था.

विज्ञापन

रांची. भूत पिशाच निकट नहीं आवे.., महावीर जब नाम सुनावे के सुरताल से हरमू रोड का श्री श्याम मंदिर गूंज रहा था. मौका था 100वां सुंदरकांड सह हनुमान चालीसा के संगीतमय पाठ का. श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में हर मंगलवार को आयोजित होनेवाला कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ. इस दौरान अमरनाथ टेकरीवाल और इंदु देवी टेकरीवाल ने परिवार संग अखंड ज्योत प्रज्वलित कर प्रसाद अर्पित किया. मंडल के उपमंत्री अनिल नारनोली ने पूजन अनुष्ठान संपन्न कराया. पाठ वाचक मनीष सारस्वत और ओम शर्मा ने अपने सहयोगियों के साथ ढोलक डफली झांझ करताल के सुरताल के साथ श्री सुंदरकांड का पाठ प्रारंभ किया. पाठ के समापन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी, श्रवण ढानढनिया और कौशल चौधरी सहित कई गणमान्य उपस्थित थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola