प्रतिबंध के बावजूद झारखंड में गुटखा और पान-मसाला की खुलेआम बिक्री पर नाराज हाइकोर्ट ने की ये टिप्पणी

Updated at : 05 Dec 2020 10:00 AM (IST)
विज्ञापन
प्रतिबंध के बावजूद झारखंड में गुटखा और पान-मसाला की खुलेआम बिक्री पर नाराज हाइकोर्ट ने की ये टिप्पणी

रांची : प्रतिबंध के बावजूद राज्य में गुटखा और पान-मसाला की खुलेआम बिक्री पर झारखंड हाइकोर्ट ने फिर नाराजगी जतायी है. अदालत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकार ने गुटखा और पान-मसाला पर प्रतिबंध लगा कर लोगों के स्वास्थ्य को लेकर अच्छी नीति बनायी, लेकिन अधिकारियों में इच्छाशक्ति की कमी के कारण यह नीति फेल हो गयी. शुक्रवार को चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ में इस मामले की सुनवाई हुई.

अदालत ने कहा कि प्रतिबंध के बावजूद गुटखा राज्य में कैसे प्रवेश कर रहा है. गुटखा के इंट्री प्वाइंट पर ही बैन लगना चाहिए. इंट्री प्वाइंट से प्रवेश करने पर दोषी लोगों पर कार्रवाई की जानी चाहिए. प्रतिबंधित पान-मसाला व गुटखा की बिक्री रोकने के लिए हाइकोर्ट किसी भी हद तक जायेगा, क्योंकि यह लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ा है. कोर्ट ने इस मामले में केंद्र सरकार और फूड स्टैंडर्ड सेफ्टी ऑफ इंडिया को प्रतिवादी बनाने का निर्देश दिया.

Also Read: झारखंड में नक्सली संगठन पीएलएफआइ पर नकेल कसने की मुहिम तेज, पीएलएफआइ सुप्रीमो दिनेश गोप की जमीन अटैच, सात पर इनाम घोषित

अदालत ने मामले की सुनवाई 15 जनवरी को निर्धारित करते हुए सरकार को प्रगति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है. स्वास्थ्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट को बताया कि राज्य में प्रतिबंध के बावजूद इसकी बिक्री करनेवालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. अदालत ने कहा कि इसे पर्याप्त नहीं माना जा सकता.

Also Read: झारखंड हाईकोर्ट ने पूछा, लालू प्रसाद किसके आदेश पर रिम्स के पेइंग वार्ड से बंगले में हुए थे शिफ्ट, पूछे ये भी सवाल

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola