आंदोलनकारियों को सरकार में भागीदारी देने की मांग

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड के बारीडीह स्थित केंद्रीय पड़हा प्रांगण में रविवार को झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा ने मांडर विधानसभा स्तरीय सभा आयोजित की.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बेड़ो.

प्रखंड के बारीडीह स्थित केंद्रीय पड़हा प्रांगण में रविवार को झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा ने मांडर विधानसभा स्तरीय सभा आयोजित की. सभा में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय संयोजक सह अधिवक्ता मुमताज खान ने कहा कि मोर्चा आंदोलनकारियों को पूर्ण सम्मान देते हुए सरकार में भागीदारी देने की मांग की. आज आंदोलनकारी भूखे और बीमार हैं. जिनका इलाज के बगैर मृत्यु हो रही है. सभी चिह्नित आंदोलनकारियों को पेंशन देने, पांच प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा को जमीन पर उतारने और उनके बच्चों को अविलंब नौकरी देने की मांग की. मृत व शहीद आंदोलनकारियों के नाम विश्वविद्यालय और अस्पताल खोलने की अपील की. मोर्चा के केंद्रीय संयोजक विमल कच्छप ने कहा कि एक बार बदलाव की लड़ाई लड़नी होगी. हमनें आर्थिक अभाव में पुटुस की पत्ती से दीवार लेखन का भी काम किया है. सभा में वक्ताओं में नीलमणि भगत, विशाल उरांव, बंधना उरांव, घिनु उरांव, जगदीश गोप, बिरसा उरांव, पूसा उरांव, मंगा उरांव, प्रकाश उरांव, पंचम उरांव, प्रो सोमरा उरांव, रोजित अंसारी, बांदे उरांव, बिरुवा खेस, विजय तिर्की ने संबोधित किया. अध्यक्षता व संचालन एतवा उरांव तथा धन्यवाद ज्ञापन घिनु उरांव ने किया. मौके पर बेड़ो, मांडर, लापुंग, चान्हो व इटकी प्रखंड के आंदोलनकारी मौजूद थे.

झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा की मांडर विधानसभा स्तरीय सभा

बेड़ो, सभा को संबोधित करते मुख्य अतिथि व अन्य.B

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola