रांची के नये सिटी DSP होंगे दीपक कुमार, 5 DSP की हुई ट्रांसफर-पोस्टिंग

Updated at : 03 Jun 2021 8:09 PM (IST)
विज्ञापन
रांची के नये सिटी DSP होंगे दीपक कुमार, 5 DSP की हुई ट्रांसफर-पोस्टिंग

Jharkhand news (रांची) : झारखंड सरकार ने गुरुवार को 5 DSP की ट्रांसफर-पोस्टिंग की है. इसके तहत दीपक कुमार रांची के नये सिटी DSP होंगे, वहीं विकास चंद्र श्रीवास्तव को रिसर्च ट्रेनिंग स्कूल, रांची में पदस्थापित किया गया. इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी की है.

undefined

चतरा DSP (अभियान) राज कुमार मेहता को अगले आदेश तक झारखंड सशस्त्र पुलिस यानी जैप-7, हजारीबाग के पद पर पदस्थापित किया गया है. वहीं, IRB-4 लातेहार के DSP विकास चंद्र श्रीवास्तव को अगले आदेश तक DSP रिसर्च ट्रेनिंग स्कूल, रांची में पदस्थापित किया गया है.

जैप-2 टाटीसिल्वे के DSP मुकेश कुमार महतो जिन्हें यहां से स्थानांतरित करते हुए CTC मुसाबनी के DSP के पद पर पदस्थापित किया गया था. इस आदेश को विलोपित करते हुए मुकेश कुमार महतो को अगले आदेश तक खोरी महुआ, गिरिडीह का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) बनाया गया है.

Also Read: रांची में बुंडू के कांची नदी पुल धंसने के बाद अब अनगड़ा में 40 करोड़ की लागत से बने पुल की गुणवत्ता की खुली पोल, पढ़िए क्या है पूरा मामला

वहीं, दीपक कुमार जो पदस्थपना की प्रतीक्षा में थे, उन्हें गिरिडीह के खोरी महुआ का SDPO बनाया गया थो, इस आदेश का विलोपित करते हुए अगले आदेश तक रांची सिटी DSP बनाया गया है. इसके अलावा रांची सिटी DSP अमित कुमार सिंह को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक STF (झारखंड जगुआर), रांची का DSP बनाया गया है.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola