मांडर-चान्हो में धूमधाम से मना खजूर पर्व
Updated at : 13 Apr 2025 10:07 PM (IST)
विज्ञापन

संत अलोइस कैथोलिक चर्च मांडर में रविवार को खजूर पर्व धूमधाम से मनाया गया.
विज्ञापन
मांडर.
संत अलोइस कैथोलिक चर्च मांडर में रविवार को खजूर पर्व धूमधाम से मनाया गया. संत जेवियर्स उच्च विद्यालय मैदान में प्रार्थना शुरू की गयी. मसीही समुदाय के लोगों ने प्रभु यीशु की आराधना खजूर की डालियों से की. पवित्र मिस्सा पूजा मुख्य अनुष्ठाता पल्ली पुरोहित फादर बिपिन कंडुलना ने संपन्न कराया. इस दौरान फादर सुधीर केरकेट्टा ने अपने संदेश में कहा की खजूर रविवार के दिन हम प्रभु यीशु के यरुशलेम में प्रवेश की याद में मनाते हैं. यीशु ने एक गधे पर सवार होकर यरुशलेम में प्रवेश किया था. गधा विनम्रता का प्रतीक है. यीशु ने भी विनम्र स्वभाव धारण कर यरुशलेम में प्रवेश किया था. खजूर रविवार के साथ ही हम पुण्य सप्ताह में प्रवेश करते हैं और यीशु के दुःख मरण और पुनरुत्थान में सहभागी होते हैं. मौके पर फादर सुधीर केरकेट्टा, फादर जोन शैलेंद्र टोप्पो, फादर आशुतोष खलखो, फादर पौल, धर्म बहनें व बड़ी संख्या में मसीही समुदाय के लोग उपस्थित थे.चान्हो.
चान्हो चर्च में रविवार को खजूर पर्व आस्था और उल्लास से मनाया गया. इस अवसर पर मसीही समुदाय के लोगों ने प्रभु यीशु के यरुशलेम में प्रवेश को खजूर की डाली लहराकर स्वागत किया. पवित्र मिस्सा पूजा मुख्य अनुष्ठाता पल्ली पुरोहित अल्बर्ट लकड़ा के नेतृत्व में किया गया. मौके पर फादर अनुज सोरेंग, फादर जयप्रकाश, सिस्टर ममता, सिस्टर जया, काथलिक सभा के अध्यक्ष जोसेफ लकड़ा, युवा संघ के अध्यक्ष अमन कुजूर, महिला संघ की अध्यक्ष शोभा खलखो, जोन कुजूर, शांति प्रकाश सहित अन्य मसीही विश्वासी मौजूद थे.मांडर 1, मिस्सा अनुष्ठान संपन्न कराते पुरोहित.
मांडर 2, मिस्सा अनुष्ठान में उपस्थित मसीही धर्मावलंबी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




