ताइवान से आये पार्सल के नाम पर पूर्व अफसर से ठगे 11 लाख

Updated:
विज्ञापन

ओरिएंटल इंश्योरेंस से सेवानिवृत्त अधिकारी हिनू के शुक्ला कॉलोनी थर्ड स्ट्रीट निवासी बीएम प्रकाश शरण के खाते से साइबर अपराधियों ने 11 लाख रुपये निकाल लिये.

विज्ञापन

रांची. ओरिएंटल इंश्योरेंस से सेवानिवृत्त अधिकारी हिनू के शुक्ला कॉलोनी थर्ड स्ट्रीट निवासी बीएम प्रकाश शरण के खाते से साइबर अपराधियों ने 11 लाख रुपये निकाल लिये. जिसके बाद उन्होंने बुधवार को साइबर थाना में शिकायत दर्ज करायी है. ताइवान से आये पार्सल के नाम पर ठगी की गयी. साइबर पुलिस मामले की जांच कर रही है. शिकायतकर्ता श्री शरण के अनुसार, उन्हें सबसे पहले 27 मई की सुबह में एक मोबाइल नंबर से कस्टम अधिकारी के नाम पर फोन आया था. जिसमें बताया गया कि फेडेक्स कूरियर सर्विस के माध्यम से ताइवान से उनके नाम पार्सल आया है, जिसे मुंबई कस्टम ने पकड़ा है. पार्सल में पासपोर्ट, लैपटॉप, 200 ग्राम एमडीएमए ड्रग, चार किग्रा कपड़ा और एटीएम कार्ड है. पार्सल बुक कराने के लिए क्रेडिट कार्ड से भुगतान हुआ है. इसमें उनका आधार कार्ड भी लगा हुआ है. इस पर शिकायतकर्ता ने फोन करनेवाले को बताया कि यह सामान उनका नहीं है. तब फोन करनेवाले ने मुंबई साइबर थाना से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा. इसके बाद फोन करनेवाले ने खुद ही संपर्क कराने के बाद शिकायत दर्ज करायी. इस दौरान शिकायतकर्ता से उनके बारे पूरी जानकारी ली गयी. इसके बाद उनसे बैंक खाते के बारे जानकारी लेकर खाते से दो बार में 11 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिये गये. उनसे कहा गया कि ये पैसे उनके खाते में ट्रांसफर कर दिये जायेंगे. बाद में जब शिकायतकर्ता ने घटना की जानकारी अपने करीबियों को दी, तब उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ साइबर फ्रॉड हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola