झारखंड के 54% विधायकों पर दर्ज हैं आपराधिक मामले, जानें किस के पार्टी विधायक हैं सबसे ज्यादा

Most Criminal Political Party In Jharkhand : झारखंड के 54 प्रतिशत विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से 34 विधायकों पर तो गंभीर आपराधिक मामले हैं. गंभीर आपराधिक यानी दुष्कर्म, हत्या, हत्या के प्रयास आदि के मामले दर्ज हैं.
criminal politicians in jharkhand रांची : राज्य विधानसभा में चुन कर आये 81 विधायकों में से 44 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं. यानी राज्य के 54 प्रतिशत विधायकों पर मामले दर्ज हैं. इनमें से 34 विधायकों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैंं. गंभीर आपराधिक यानी दुष्कर्म, हत्या, हत्या के प्रयास आदि के मामले दर्ज हैं. संबंधित विधायकों ने चुनाव के दौरान आयोग में दिये गये अपने शपथ पत्र में इसका उल्लेख किया है.
झाविमो से तीन विधायक चुनकर आये थे, जिसमें बाबूलाल मरांडी भाजपा में शामिल हो गये. वहीं, प्रदीप यादव और बंधु तिर्की कांग्रेस में चले गये. झाविमो विधायक के रूप में इनके द्वारा दायर शपथ पत्र में विभिन्न मामलों की जानकारी दी गयी. इस तरह देखें, तो बाबूलाल को जोड़ने पर भाजपा के 13 विधायक और कांग्रेस के प्रदीप यादव और बंधु तिर्की को शामिल कर लिया जाये तो कांग्रेस के 10 विधायक पर मामले चल रहे हैं.
पार्टी विधायक
भाजपा 13
जेएमएम 17
आजसू 01
कांग्रेस 10
पार्टी विधायक
एनसीपी 01
सीपीआइ (एमएल) 01
आरजेडी 01
Posted By : Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




