Live Updates

Coronavirus Lockdown Jharkhand LIVE : मालगाड़ी में छुपकर जा रहे थे मजदूर, पलामू में रेलवे अधिकारियों ने उतारा

Updated at : 30 Mar 2020 3:02 PM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus Lockdown Jharkhand LIVE : मालगाड़ी में छुपकर जा रहे थे मजदूर, पलामू में रेलवे अधिकारियों ने उतारा

Coronavirus Lockdown Jharkhand LIVE : 5 medical teams deployed at jharkhand-up border in garhwa district, मालगाड़ी में छुपकर जा रहे थे मजदूर, पलामू में रेलवे अधिकारियों ने उतारा, रांची के हिंदपीढ़ी क्षेत्र में बाहर से आये लगभग दो दर्जन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. इन्हें क्वारेंटाइन करके कैंप में रखा गया है. ये लोग कहां से आये हैं, इसकी अभी जांच चल रही है, सिल्ली में बच्चों की जान से खिलवाड़, लॉकडाउन में स्कूल बुलाकर दिया एमडीएम का चावल, गुमला के कांसाजाम मैदान में इस साल नहीं लगेगा रामनवमी का मेला,

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
3:02 PM. 30 Mar 203:02 PM. 30 Mar

मालगाड़ी में छुपकर जा रहे थे मजदूर, पलामू में रेलवे अधिकारियों ने उतारा

लॉकडाउन की मार झेल रहे कुछ प्रवासी मजदूर मालगाड़ी में छुपकर अपने घर जा रहे थे. किसी तरह रेलवे अधिकारियों को इसकी भनक लग गयी. पलामू जिला के डाल्टनगंज स्टेशन पर इन सभी को मालगाड़ी से उतार लिया गया. सबकी मेडिकल जांच करायी जायेगी और जरूरत पड़ने पर इन्हें क्वारेंटाइन किया जा सकता है.

3:02 PM. 30 Mar 203:02 PM. 30 Mar

रेल सेवा भले बंद हो, रेलवे के कर्मचारी सेवा में जुटे हैं

Coronavirus Lockdown Jharkhand LIVE : मालगाड़ी में छुपकर जा रहे थे मजदूर, पलामू में रेलवे अधिकारियों ने उतारा

कोरोना वायरस की वजह से देश भर में घोषित लॉकडाउन के बीच रेल सेवा भले बंद हो, रेलवे के कर्मचारी परेशान लोगों की सेवा में जुटे हुए हैं. सिमडेगा जिला के बानो प्रखंड में आरपीएफ ने 80 गरीब और जरूरतमंद लोगों को चावल, दाल, सोया, प्याज और आलू दिया, ताकि वे भोजन कर सकें.

3:02 PM. 30 Mar 203:02 PM. 30 Mar

मजदूरों से भरी तीन बस रांची से पाकुड़ एवं साहिबगंज गय

एक ओर सरकार ने पूरे देश में लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है, तो दूसरी ओर रांची से प्रशासन के आदेश से तीन बसों में भरकर मजदूरों को पाकुड़ एवं साहिबगंज जिला भेजा गया.

3:02 PM. 30 Mar 203:02 PM. 30 Mar

गढ़वा में होगी दवा की किल्लत

गढ़वा के दवा कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि लॉकडाउन के कारण ट्रांसपोर्ट बंद हैं. फलस्वरूप दवाइयां जिले में नहीं पहुंच रही हैं. हर महीने करीब 24 करोड़ रुपये के दवा की खरीद-बिक्री इस जिले में होती है. ड्रग डीलर्स के पास एक सप्ताह का ही स्टॉक है. जल्द लॉकडाउन खत्म नहीं हुआ, तो जिले में दवाई की किल्लत हो जायेगी.

3:02 PM. 30 Mar 203:02 PM. 30 Mar

रांची में बाहर से आये दो दर्जन लोगों को पुलिस ने पकड़ा

रांची के हिंदपीढ़ी क्षेत्र में बाहर से आये लगभग दो दर्जन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. इन्हें क्वारेंटाइन करके कैंप में रखा गया है. ये लोग कहां से आये हैं, इसकी अभी जांच चल रही है.

3:02 PM. 30 Mar 203:02 PM. 30 Mar

लॉकडाउन में नौकरी चली गयी, तो करने लगे व्यवसाय

लॉकडाउन की वजह से रांची में कपड़े की दुकान में काम करने वाली उर्मिला देवी और शादियों में ड्रम बजाने वाले उनके पति राजू दास की नौकरी चली गयी. इन लोगों ने अब सब्जी बेचना शुरू कर दिया है. थोक बाजार से सब्जी उठाते हैं और सड़क पर इसकी दुकान लगाते हैं. पति-पत्नी मिलकर दुकान चला रहे हैं.

3:02 PM. 30 Mar 203:02 PM. 30 Mar

सिल्ली में बच्चों की जान से खिलवाड़, लॉकडाउन में स्कूल बुलाकर दिया एमडीएम का चावल

Coronavirus Lockdown Jharkhand LIVE : मालगाड़ी में छुपकर जा रहे थे मजदूर, पलामू में रेलवे अधिकारियों ने उतारा

राजधानी रांची के सिल्ली प्रखंड में बच्चों की जान से खिलवाड़ हो रहा है. सोशल डिस्टेंसिंग के लिए घोषित 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान मध्याह्न भोजन का चावल लेने के लिए बच्चों को सरकारी स्कूल राजकीयकृत मध्य विद्यालय सिल्ली बोर्ड ने स्कूल में बुलवाया. चावल लेने के लिए सैकड़ों बच्चे स्कूल यूनिफॉर्म में यहां पहुंचे थे. सोशल डिस्टेंसिंग का भी नहीं हुआ पालन. प्रिंसिपल से पूछा गया, तो बोले कि अभिभावकों को बुलाया गया था. बच्चे खुद आ गये.

3:02 PM. 30 Mar 203:02 PM. 30 Mar

गुमला के कांसाजाम मैदान में इस साल नहीं लगेगा रामनवमी का मेला

गुमला जिला के पालकोट प्रखंड के ढोलबीर गांव में हर वर्ष रामनवमी का मेला कांसाजाम मैदान में लगता था. इस वर्ष कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लाॅकडाउन है. इसलिए कांसाजाम मैदान में रामनवमी मेला नहीं लगेगा. मेला समिति के अध्यक्ष जगन्नाथ सिंह ने इलाके के ग्रामीणों से कहा है कि वे अपने घरों में रहें और घर में ही हनुमान जी की पूजा करें.

3:02 PM. 30 Mar 203:02 PM. 30 Mar

भागलपुर से मालदा जा रहे 17 लोगों को पुलिस ने रोका

बिहार के भागलपुर से पश्चिम बंगाल के मालदा जा रहे 17 लोगों को झारखंड के साहिबगंज जिला में पुलिस ने रोका. साहिबगंज नगर थाना ने डॉक्टर को बुलाकर थर्मल स्कैनर से इन सभी की जांच करायी. इनमें दो लोग कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज मिले. इन्हें तत्काल 14 दिन के आइसोलेशन में भेज दिया गया. शेष 15 लोगों के हाथों पर मुहर मारकर छोड़ दिया.

3:02 PM. 30 Mar 203:02 PM. 30 Mar

गुमला में ग्रामीणों ने कहा : गांव लौटने वाले पहले अस्पताल जायें

Coronavirus Lockdown Jharkhand LIVE : मालगाड़ी में छुपकर जा रहे थे मजदूर, पलामू में रेलवे अधिकारियों ने उतारा

गुमला के सिसई ब्लॉक के छारदा गांव में ग्रामीणों ने गांव की सीमा के बाहर एक बैरियर लगा दिया है. लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह इस गांव में प्रतिबंध है. ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा है कि दूसरे राज्यों या जिले से लौटने वाले लोग पहले अस्पताल में जाकर अपनी जांच करवायें. उसके बाद ही गांव में प्रवेश करने की अनुमति दी जायेगी.

7:35 AM. 30 Mar 207:35 AM. 30 Mar

रांची : कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन के बावजूद हजारों लोग अलग-अलग जिलों और राज्यों से अपने गृह नगर पहुंच रहे हैं. उत्तर प्रदेश की सीमा से भी लोग झारखंड में प्रवेश कर रहे हैं. ऐसे लोगों की गहन जांच के लिए पलामू मेडिकल कॉलेज अस्पताल से 5 मेडिकल टीम को गढ़वा जिला में भेजा गया है. इनके पास दो थर्मल स्कैनर हैं, जिनकी मदद से विंढमगंज सीमा पर मजदूरों की जांच की जा रही है. झारखंड-यूपी की सीमा विंढमगंज से हजारों मजदूरों के लौटने की खबर आयी, तो पलामू जिला प्रशासन ने मेडिकल कॉलेज से 5 टीमें भेजीं. अब जो भी इस सीमा से झारखंड में प्रवेश करेगा, उसकी वहीं गहन जांच होगी और जरूरत पड़ी, तो उसे आइसोलेशन में भी रखा जायेगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola