Live Updates

Coronavirus In Jharkhand Update: झारखंड में 23,869 कोरोना पॉजिटिव केस, 255 लोगों की मौत, 15,193 स्वस्थ हुए

Updated:
विज्ञापन

Coronavirus news, Jharkhand News: राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है. रांची में संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. आज स्वास्थ्य विभागा द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना संक्रमण के 656 नये मामले सामने आये हैं इसके साथ ही संक्रमितों कि संख्या बढ़कर 23,334 हो गयी है. जबकि पिछले 24 घंटे में राज्य में संक्रमण से 17 लोगों की मौत हो हुई हैं इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या 247 हो गयी है. पिछले 24 घंटे में 618 मरीज ठीक हुए हैं. इसके साथ अब तक कोरोना संक्रमण से ठीक होनेवालों की संख्या 14,799 हो गयी है. झारखंड में कोरोना वायरस से संबंधित तमाम अपडेट जानने के लिए जुड़ें रहे हमारे साथ…

विज्ञापन

झारखंड में 23,869 कोरोना पॉजिटिव केस, 255 लोगों की मौत, 15,193 स्वस्थ हुए

झारखंड में अब तक 23,869 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं. इनमें 255 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 15,193 लोग स्वस्थ होकर अपने घर गये. इस तरह राज्य में कुल 8,421 एक्टिव केस रह गये हैं.

एक दिन में 8 लोगों की कोरोना से मौत

सोमवार को कोरोना से 8 लोगों की झारखंड में मौत हो गयी. सबसे ज्यादा 3 लोगों की मौत पूर्वी सिंहभूम में हुई. कोडरमा में 2 और धनबाद, साहिबगंज एवं सिमडेगा में 1-1 कोरोना संक्रमित व्यक्ति ने दम तोड़ दिया.

17 जिलों के 394 लोग हुए स्वस्थ

झारखंड में सोमवार को 17 जिलों के 394 कोरोना संक्रमित लोग स्वस्थ होकर अपने घर गये. सबसे ज्यादा 61 लोग रांची में ठीक हुए हैं. देवघर में 26, दुमका में 5, पूर्वी सिंहभूम में 6, गिरिडीह में 23, गोड्डा में 13, गुमला में 4, हजारीबाग में 29, जामताड़ा में 9, लातेहार में 11, पाकुड़ में 1, पलामू में 60, रामगढ़ में 6, साहिबगंज में 19, सरायकेला में 30, सिमडेगा में 46 और पश्चिमी सिंहभूम में 45 लोग स्वस्थ हुए.

20 जिला में मिले 535 कोरोना संक्रमित

झारखंड के 20 जिलों में सोमवार को 535 कोरोना संक्रमित मिले. सबसे ज्यादा 152 पॉजिटिव केस पलामू में मिले. रांची में 92, बोकारो में 44, देवघर में 10, दुमका में 18, पूर्वी सिंहभूम में 39, गिरिडीह में एक, गोड्डा में 7, गढ़वा में 4, गुमला में 2, हजारीबाग में 30, जामताड़ा में 8, कोडरमा में 13, लातेहार में 19, पाकुड़ में 10, रामगढ़ में 16, साहिबगंज में 18, सरायकेला में 16, सिमडेगा में 9 और पश्चिमी सिंहभूम में 27 लोग कोरोना से संक्रमित मिले.

झारखंड में कोरोना के 535 नये केस मिले, 394 ठीक होकर घर गये, 8 लोगों की मौत

झारखंड में सोमवार (17 अगस्त, 2020) को कोरोना के 535 नये केस मिले हैं. वहीं, 394 लोग स्वस्थ होकर अपने घर गये. पिछले 24 घंटे के दौरान 8 लोगों की मौत भी हो गयी. इसके साथ ही झारखंड में मृतकों की संख्या बढ़कर 255 हो गयी.

स्पेशल ड्राइव में लिये गये 450 सैंपल, 8 कोरोना संक्रमित मिले

जामताड़ा में कोरोना जांच का विशेष अभियान चलाया गया. इसमें 450 लोगों के सैंपल लिये गये. कुल 8 लोग कोरोना से संक्रमित पाये गये. इसके साथ ही जिला में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 40 हो गयी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola