Coronavirus In Jharkhand : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो कोरोना पॉजिटिव, रिम्स में हुए भर्ती

Coronavirus In Jharkhand, Ranchi News, रांची : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. उन्हें रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती कराया गया है. यह जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी है. पिछले दिनों वे बीमार थे. रिम्स में कोरोना की जांच करायी, तो संक्रमित पाये गये.

दो दिनों से हल्का बुखार रहने पर कल #COVID19 टेस्ट कराया, जिसका रिपोर्ट दुर्भाग्यवश पॉज़िटिव आया।
रिपोर्ट आने पर मैं #RIMS मे क्वारंटीन प्रक्रिया के लिए भर्ती हो गया हूँ। आप सभी के आशीर्वाद से जल्द ही स्वस्थ होकर आप सभी के बीच लौटूंगा। pic.twitter.com/3V17v1DlZX
— Rabindra Nath Mahato (@Rabindranathji) January 9, 2021
झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि वे पिछले दो दिनों से बीमार थे. शनिवार को रिम्स में उनकी कोरोना जांच करायी गयी, जिसमें वे पॉजिटिव पाये गये. उन्होंने पिछले दिनों संपर्क में आनेवाले व्यक्तियों से कोरोना टेस्ट कराने का आग्रह किया है. झारखंड में कोरोना महामारी का प्रकोप बरकरार है. झारखंड में रोजाना कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं. इस बीच सबकी निगाहें कोरोना वैक्सीन पर टिकी हैं.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए