झारखंड में कोविड को लेकर जारी सभी पाबंदियां समाप्त, अब मास्क पहनना अनिवार्य नहीं

Published by : Sameer Oraon Updated At : 04 Nov 2022 9:41 AM

विज्ञापन

झारखंड में कोविड-19 को लेकर राज्य सरकार के स्तर पर जारी सारी पाबंदियों को समाप्त कर दिया गया है. मुख्यमंत्री सह झारखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार के अध्यक्ष हेमंत सोरेन की सहमति मिलने के बाद इस संंबंध में इगृह कारा व आपदा प्रबंधन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है.

विज्ञापन

झारखंड में कोविड-19 को लेकर राज्य सरकार के स्तर पर जारी सारी पाबंदियों को समाप्त कर दिया गया है. मुख्यमंत्री सह झारखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार के अध्यक्ष हेमंत सोरेन की सहमति मिलने के बाद इस संंबंध में इगृह कारा व आपदा प्रबंधन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है.

आदेश में कहा गया है कि राज्य सरकार द्वारा 20 जून 2022 को कोविड-19 को लेकर जारी आदेश को समाप्त किया जाता है. अब राज्य में कोविड-19 को लेकर किसी तरह की पाबंदी नहीं रहेगी. 20 जून के आदेश में कार्यस्थलों पर मास्क या फेस कवर पहनना अनिवार्य था. अब मास्क की बाध्यता भी समाप्त हो गयी है. इसी तरह स्कूल, कॉलेज, कोचिंग, ट्रेनिंग सेंटर, होटल, रेस्टोरेंट, गेस्ट हाउस, मॉल, मल्टीप्लेक्स, जिम, योगा सेंटर, वाहन और धार्मिक स्थलों को लेकर भी जारी एसओपी का पालन करने से भी छूट दे दी गयी है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola