ePaper

Covid19 Outbreak: मुंबई से कोरोना लेकर आया कोडरमा का युवक, हजारीबाग और रांची में भी नये मरीज मिले

Updated at : 11 Apr 2020 7:39 AM (IST)
विज्ञापन
Covid19 Outbreak: मुंबई से कोरोना लेकर आया कोडरमा का युवक, हजारीबाग और रांची में भी नये मरीज मिले

koderma youth brings coronavirus to jharkhand from mumbai रांची/कोडरमा : झारखंड के कोडरमा, हजारीबाग और रांची में कोरोना वायरस का एक-एक नया मामला सामने आया है. कोडरमा जिला में 22 साल के युवक में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है. मूल रूप से गिरिडीह का रहने वाला यह युवक मुंबई में सिलाई का काम करता था. पिछले दिनों वह अपने गांव आया था. बीमार पड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया. कोरोना की जांच के लिए उसके सैंपल को रिम्स भेजा गया था. शुक्रवार (10 अप्रैल, 2020) की देर रात उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी. इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया. हजारीबाग और राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी में भी एक-एक व्यक्ति में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हो गयी है. इस तरह झारखंड में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 17 हो गयी है. स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने शनिवार (11 अप्रैल, 2020) को यह जानकारी दी.

विज्ञापन
सुनील चौधरी/विकास कुमार

रांची/कोडरमा : झारखंड के कोडरमा, हजारीबाग और रांची में कोरोना वायरस का एक-एक नया मामला सामने आया है. कोडरमा जिला में 22 साल के युवक में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है. मूल रूप से गिरिडीह का रहने वाला यह युवक मुंबई में सिलाई का काम करता था. पिछले दिनों वह अपने गांव आया था. बीमार पड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया. कोरोना की जांच के लिए उसके सैंपल को रिम्स भेजा गया था आज 4 दिन बाद उसकी रिपोर्ट आयी.

Also Read: हिंदपीढ़ी की कोरोना पीड़ित महिला का पति गंभीर, वेंटिलेटर पर डाला गया

शुक्रवार (10 अप्रैल, 2020) की देर रात उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी. इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया. हजारीबाग और राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी में भी एक-एक व्यक्ति में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हो गयी है. इस तरह झारखंड में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 17 हो गयी है. स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने शनिवार (11 अप्रैल, 2020) को यह जानकारी दी.

undefined

इस वक्त सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीज को स्पेशल कोविड हॉस्पिटल होली फैमिली में पहुंचाने की तैयारी हो रही है. कोरोना का पॉजिटिव केस मिलने से जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में फिलहाल कोरोना के 9 संदिग्ध मरीज भर्ती हैं. इनमें से 5 के सैंपल रिम्स भेजे गये थे. इनमें से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है.

Also Read: लॉकडाउन में क्या कर रहे हैं रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धौनी, खुद देखिये

कोरोना पॉजिटिव 22 साल का यह युवक मूल रूप से गिरिडीह जिले के राजधनवार थाना क्षेत्र के बोदगो पंचायत अंतर्गत जहानडीह का रहने वाला है. गांव के वार्ड सदस्य ने ‘प्रभात खबर’ को बताया कि युवक 23 मार्च, 2020 कुर्ला-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन से अपने तीन साथियों के साथ मुंबई से गांव लौटा था. कोडरमा स्टेशन पर उतरने के बाद वह सीधे अपने गांव चला गया.

मुंबई में ही बीमार पड़ चुका यह युवक लौटने के बाद गिरिडीह के ही बरमसिया में एक झोलाछाप डॉक्टर से इलाज कराने चला गया. सेहत में सुधार नहीं होने पर वह मरकच्चो के बंधन चौक पर एक प्राइवेट डॉक्टर के क्लिनिक में पहुंचा. डॉक्टर ने तीन दिन की दवा दी. दवा खाने के बाद भी वह ठीक नहीं हुआ, तो 3 अप्रैल को मरकच्चो के सरकारी अस्पताल पहुंचा. यहां से उसे कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया गया. 6 अप्रैल, 2020 को उसके सैंपल जांच के लिए रिम्स भेजे गये थे.

undefined

युवक के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद उसके परिवार के 9 सदस्यों को गिरिडीह जिला प्रशासन ने क्वारेंटाइन सेंटर भेज दिया है. वहीं, मरकच्चो में युवक का इलाज करने वाले डॉक्टर को होम क्वारेंटाइन में भेज दिया गया है. वहीं, मरीज को कोविड19 अस्पताल होली फैमिली हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है.

शुक्रवार की देर रात जब 184 सैंपल्स की जांच रिपोर्ट आयी, तो इसमें 3 लोग पॉजिटिव पाये गये. जो नये मामले सामने आये हैं, उनमें एक हिंदपीढ़ी का भी है. एक अन्य कोरोना पॉजिटिव मरीज हजारीबाग जिला का है, जबकि तीसरा मरीज कोडरमा जिला का है. जांच रिपोर्ट में 181 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आयी.

इस तरह झारखंड में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 17 हो गयी है. इसमें एक की मौत हो चुकी है. कोरोना वायरस का पहला केस राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी में मिला था. मलयेशियाई युवती की वजह से 8 लोगों में यह वायरस फैला. युवती तबलीगी जमात से जुड़ी थी.

Also Read: Jharkhand : बोकारो में फिर मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज, 5 दिन में 6 लोग कोविड19 से संक्रमित, एक की मौत

झारखंड में अब तक जितने केस आये हैं, उनमें एक-दो को छोड़कर सभी तबलीगी जमात की वजह से फैले हैं. हिंदपीढ़ी की मस्जिद में संक्रमित मिली मलयेशियाई महिला भी दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज में तबलीगी जमात के धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर लौटी थी.

गिरीडीह का रहने वाला है कोडरमा का मरीज

कोडरमा सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एक मरीज में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है. वह गिरिडीह जिला के जहानाडीह का रहने वाला है. शुक्रवार देर रात रांची स्थित राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) ने जांच रिपोर्ट दी, तो इसके सैंपल को कोरोना पॉजिटिव बताया गया. इसके बाद जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है.

Also Read: Coronavirus Lockdown Jharkhand LIVE: कोडरमा, हिंदपीढ़ी और हजारीबाग में कोरोना का एक-एक मरीज मिला, प्रवासी मजदूरों के खाते में रुपये भेजेगी झारखंड सरकार

बताया जाता है कि जिस मरीज में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है, वह कोडरमा के मरकच्चो प्रखंड की सीमा पर स्थित गिरिडीह जिला के जहानाडीह गांव का रहने वाला है. हाल ही में वह मुंबई से लौटा था. 4 अप्रैल, 2020 को उसमें कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर परिजन मरकच्चो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाये थे.

डॉक्टरों ने कोरोना से संबंधित लक्षण देखते ही उसे तत्काल सदर अस्पताल भेज दिया. 4 अप्रैल से ही वह सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है. बीते दिन उसका सैंपल लेकर जांच के लिए रिम्स भेजा गया था.

एक साथ मिले थे 9 पॉजिटिव मरीज

झारखंड में 8 मार्च को एक साथ सबसे ज्यादा 9 नये मरीज मिले थे. इनमें 5 हिंदपीढ़ी और 4 बोकारो के थे. हिंदपीढ़ी से मिले सभी 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज एक ही परिवार के थे. इस परिवार की एक महिला मलयेशिया की महिला के संपर्क में आने से संक्रमित हुई थी. इसके बाद उसके परिवार में यह संक्रमण फैल गया.

बोकारो जिला के चंद्रपुरा प्रखंड स्थित तेलो गांव के 3 और गोमिया प्रखंड के साड़म के एक व्यक्ति में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई थी. इनमें से साड़म के मरीज की बाद में अस्पताल में मृत्यु हो गयी. रांची के हिंदपीढ़ी से दूसरी पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया.

Also Read: रांची में भी कोरोना वारियर से बदसलूकी, हिंदपीढ़ी को सैनिटाइज करने गये निगम कर्मियों पर लोगों ने थूका

इसके बाद 8 मार्च को जब एक साथ 5 नये मरीजों में इस वायरस की पुष्टि हुई, तो हिंदपीढ़ी के 13 रास्तों को भी बंद कर दिया गया. बोकारो के तेलो गांव और साड़म में भी बड़ी संख्या में लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है. पूरे इलाके को सैनिटाइज भी किया जा रहा है.

देश में कोरोना से अब तक 239 की मौत

पिछले 24 घंटों में देश में COVID19 के 1,035 नये मामले सामने आये हैं और 40 मौतें हुई हैं. भारत में कोरोना वायरस के मामलों में अब तक की सबसे तेज बढ़त दर्ज की गयी है. कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 7,447 (6,565 सक्रिय मामले, 643 ठीक/ डिस्चार्ज मामले और 239 मौत के मामलों को मिलाकर) हो गयी है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola