Corona Outbreak : चुटिया में पसरा सन्नाटा, आधे से अधिक सब्जीवाले गायब

Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 27 Apr 2020 11:57 PM

विज्ञापन

रांची : कल तक जिस चुटिया के लोग लॉकडाउन के नियमों का लगातार उल्लंघन कर रहे थे, वहां संक्रमित पाये जाने से प्रशासन के बिना किसी अपील के कर्फ्यू का माहौल दिखने लगा. क्षेत्र से दो मरीज मिलने की खबर के बाद लोगों ने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिये. वहीं सोमवार को सभी […]

विज्ञापन

रांची : कल तक जिस चुटिया के लोग लॉकडाउन के नियमों का लगातार उल्लंघन कर रहे थे, वहां संक्रमित पाये जाने से प्रशासन के बिना किसी अपील के कर्फ्यू का माहौल दिखने लगा. क्षेत्र से दो मरीज मिलने की खबर के बाद लोगों ने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिये. वहीं सोमवार को सभी रास्तों में इक्का-दुक्का वाहन ही सड़कों पर दिखे. मुख्य सड़क को जोड़ने वाली कई गलियों में तो बांस और पत्थर लगाकर प्रवेश निषेध का बोर्ड भी लगा दिया. यहां राशन की दुकानें भी कम खुलीं.

लॉकडाउन की घोषणा के बाद से ही चुटिया में सब्जी बेचने वालों की संख्या काफी बढ़ गयी थी. लोगों ने अपने दरवाजे पर दो-चार टोकरी रखकर सब्जी बेचनी शुरू कर दी थी.लेकिन सोमवार को अचानक से कई सब्जी विक्रेता गायब हो गये. अन्य दिनों की अपेक्षा बमुश्किल 10 प्रतिशत सब्जी विक्रेता ही नजर आये.

राशन दुकानों में बढ़ी भीड़, लोग कर रहे हैं स्टॉक: शहर में सीआरपीएफ की तैनाती की खबर के बाद लोग अप्रत्याशित रूप से राशन स्टॉक करने में जुट गये हैं. लोगों में इस बात की चर्चा है कि लॉकडाउन भी बढ़ेगा और कर्फ्य भी लग सकता है. इस डर से सोमवार को सभी राशन दुकानों में काफी भीड़ देखने को मिली.

हिंदपीढ़ी में लॉकडाउन की उड़ रही धज्जियां

कोराेना को लेकर हॉटस्पाॅट बन चुकी हिंदपीढ़ी के लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं. पुलिस की सख्ती और अपील के बाद भी यहां के लोग लॉकडाउन की धज्जियां उड़ा रहे हैं. खासकर ग्वाला टोली व जीटी रोड गली के लोगों ने मानो कसम खा रखी है कि प्रशासन कुछ भी कर ले, लेकिन हम नहीं सुधरेंगे.

हैरत की बात यह कि ये स्थिति तब है जब हिंदपीढ़ी के सभी 15 प्वाइंट को सील कर दिया गया है. सुरक्षा के लिए आठ जोन बनाये गये हैं. इलाके पर नजर रखने के लिए 37 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं व आधा दर्जन से अधिक गलियों के मुहाने पर चेक पोस्ट बनाये गये हैं. इसके बाद भी लोग सुबह से शाम तक बेखौफ घूम रहे हैं.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola