Corona Outbreak : रांची में सात और पॉजिटिव मिले, इनमें छह हॉटस्पॉट हिंदपीढ़ी के, एक बेड़ो का रहनेवाला

Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 24 Apr 2020 5:00 AM

विज्ञापन

रांची में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है. गुरुवार को यहां सात कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, जिनमें से छह रांची के हॉट स्पॉट हिंदपीढ़ी के हैं, वहीं एक बेड़ो के केसा गांव का है.

विज्ञापन

रांची : रांची में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है. गुरुवार को यहां सात कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, जिनमें से छह रांची के हॉट स्पॉट हिंदपीढ़ी के हैं, वहीं एक बेड़ो के केसा गांव का है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी ने इसकी पुष्टि की है. सात नये मरीजों के मिलने से रांची में संक्रमित मरीजों की संख्या 35 हो गयी है, जबकि पूरे राज्य में यह संख्या 56 पर पहुंच गयी है. कोरोना की वजह से राज्य में अब तक तीन मरीजों की मौत हो चुकी है.

हालांकि, आठ मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं. इस तहर राज्य में कुल एक्टिव केस की संख्या 45 हो गयी है. हिंदपीढ़ी में मिले छह संक्रमितों में दो युवतियां और चार पुरुष हैं. इनमें से 19 वर्षीय व 24 वर्षीय युवतियां और 34 वर्षीय और 74 वर्षीय पुरुष लाह फैक्ट्री रोड के रहनेवाले हैं. वहीं दो अन्य 26 वर्षीय और 30 वर्षीय पुरुष ग्वाला टोली के रहनेवाले हैं. सभी को गुरुवार शाम रिम्स में भर्ती करा दिया गया है.

उधर, बेड़ो से मिला चौथा कोरोना संक्रमित मरीज 35 वर्षीय पुरुष है, जो राजधानी रांची के पीपी कंपाउंड में किराये के मकान में रहता है और हिंदपीढ़ी के एक किराना दुकान में काम करता है. साथ ही बगल में सब्जी बेचता है.छिपते-छिपाते बेड़ो पहुंचा था संक्रमित मरीजबेड़ो से मिला यहां का दूसरा कोरोना संक्रमित मरीज लॉकडाउन के दौरान पूरे परिवार के साथ बेड़ो स्थित अपने केसो गांव पहुंच गया था.

इस दौरान हिंदपीढ़ी में लगातार केस मिल रहे थे. किसी ने बेड़ो थाने में खबर कर दी कि यह व्यक्ति हिंदपीढ़ी से आया है. बीडीओ ने 18 अप्रैल को इस व्यक्ति को पूरे परिवार को खेलगांव स्थित क्वारेंटाइन भेज दिया था. जबकि उस व्यक्ति को रिम्स के ही अाइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था.

कहां कितने केस

जिला पॉजिटिव मौत स्वस्थ

रांची 35 02 05

बोकारो 10 01 00

हजारीबाग 03 00 02

सिमडेगा 02 00 01

धनबाद 02 00 00

गिरिडीह 02 00 00

देवघर 01 00 00

गढ़वा 01 00 00

कुल 56 03 08

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola