ePaper

झारखंड कांग्रेस के निलंबित नेताओं का प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर पर पलटवार, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कही ये बात

Updated at : 13 Feb 2023 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड कांग्रेस के निलंबित नेताओं का प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर पर पलटवार, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कही ये बात

निलंबित कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने हमें छह वर्षों के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है, लेकिन कांग्रेस पार्टी हमारे खून में है. हमारी रगों में है. हमारी नसों में है.हम कांग्रेस पार्टी में थे, कांग्रेस पार्टी में हैं और आगे भी कांग्रेस पार्टी में ही रहेंगे.

विज्ञापन

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के 4 निलंबित नेताओं ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर पर पलटवार करते हुए उन पर व्यक्तिगत दुश्मनी करने का आरोप लगाया है. निलंबित नेताओं आलोक कुमार दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव और डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने अपना पक्ष रखा. कहा कि पार्टी आलाकमान सोनिया गांधी को गाली देकर पार्टी छोड़ने वाले लोग आज कांग्रेस के सिपाहियों को अनुशासन का पाठ पढ़ा रहे हैं. इन नेताओं ने कहा कि हमारा निलंबन पार्टी का फैसला नहीं है. यह एक व्यक्ति विशेष का फैसला है.

हम कांग्रेस में थे, कांग्रेस में हैं और कांग्रेस में ही रहेंगे

निलंबित कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कागज के पन्नों पर कलम की स्याही से हमें छह वर्षों के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है, लेकिन कांग्रेस पार्टी हमारे खून में है. हमारी रगों में है. हमारी नसों में है. हम कांग्रेस पार्टी में थे, कांग्रेस पार्टी में हैं और आगे भी कांग्रेस पार्टी में ही रहेंगे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जोड़ने में विश्वास करती है.

कांग्रेस के निलंबित नेता बोले – हमारा मामला मल्लिकार्जुन खरगे के पास

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दुबे ने कहा कि हमारा मामला राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पास है. उन्होंने अपने राजनीतिक सचिव सह राज्यसभा सांसद नासिर हुसैन को समाधान के लिए अधिकृत किया है. राजेश ठाकुर ने व्यक्तिगत नाराजगी की वजह से हमें निलंबित किया है. कांग्रेस के इतिहास में प्रदेश अध्यक्ष की आलोचना कोई पहली घटना नहीं है.

Also Read: झारखंड कांग्रेस के ये 4 नेता 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित, प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ की थी बगावत
हमारे मुद्दे आज भी प्रासंगिक – आलोक कुमार दुबे

श्री दुबे ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की कार्यशैली की आलोचना की सजा अगर निलंबन है, तो इस निर्णय को शिरोधार्य करता हूं. लेकिन, हमारे मुद्दे प्रासंगिक हैं. राजेश ठाकुर के संबंध आरपीएन सिंह से हैं. गणेश परिक्रमा करके अध्यक्ष बने हैं, ताकि आरपीएन सिंह भाजपा के एजेंडा को झारखंड कांग्रेस में लागू कर सकें. आलोक दुबे ने कहा सोनिया गांधी के विदेशी मूल के सवाल पर राजेश ठाकुर दूसरे दल में जाकर चुनाव लड़े थे.

कोरोना काल में हमने जान जोखिम में डाली – लाल किशोर नाथ शाहदेव

वरिष्ठ कांग्रेस नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि कोरोना महामारी के समय राजेश ठाकुर कार्यकारी अध्यक्ष एवं गठबंधन सरकार में समन्वय समिति के सदस्य थे. अपने मित्रों के साथ घर में आराम कर रहे थे. हमलोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर पार्टी की एवं जनता की सेवा की. हमें ही आज निलंबित किया जा रहा है.

एआईसीसी सदस्य के चुनाव प्रक्रिया में शामिल होने से रोकने की साजिश

उन्होंने कहा कि रायपुर अधिवेशन में जाने से रोकने एवं एआईसीसी सदस्य के चुनाव की प्रक्रिया में शामिल होने से वंचित करने के लिए उन्हें निलंबित किया गया है. श्री शाहदेव ने कहा कि हम सबने 45 हजार नये सदस्यों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ा है. उनके पास जाकर हम अपनी बात रखेंगे. उन्होंने कहा प्रदेश अध्यक्ष व्यक्तिगत दुश्मनी निभा रहे हैं.

Also Read: झारखंड कांग्रेस के निलंबित 3 विधायकों के खिलाफ अनूप सिंह ने रांची में दर्ज करायी FIR, जानिए पूरी कहानी
राजेश ठाकुर को हटाने की मांग करेंगे – राजेश गुप्ता छोटू

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी से राजेश ठाकुर को पार्टी अध्यक्ष पद से हटाने की मांग करेंगे. समाचार पत्रों से हमें अपने निलंबन की जानकारी मिली है. इस बाबत हमने प्रदेश अध्यक्ष से स्पष्टीकरण मांगा है कि इसमें क्या सच्चाई है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola