कांग्रेस प्रत्याशी रातू किला पहुंचीं, परिवार से लिया आशीर्वाद
चुनाव की तैयारी
रातू. रांची लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय गुरुवार को अपनी माता व पूर्व टीवी अभिनेत्री रेखा सहाय के साथ रातू किला पहुंचीं. रातू किला पहुंचने के बाद उन्होंने राजपरिवार की बेटी मणि माधुरी मंजरी देवी व कल्पना देवी से मुलाकात की और आशीर्वाद लिया. महाराजा की पुत्री ने राजनीतिक चर्चा कर मार्गदर्शन देने के साथ अपेक्षा के अनुरूप सहयोग करने का आश्वासन दिया. वहीं यशस्विनी सहाय लहना पंचायत के मखमंदरो गांव पहुंचीं और कर आम लोगो से भेंटकर कांग्रेस को विजयी बनाने की अपील की. मौके पर लक्ष्मी नारायण भगत, मेरी भगत, ओमप्रकाश मिश्रा, राजेश पांडेय, सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए