ePaper

कांग्रेस की Bharat Jodo Yatra भारतीय राजनीति में एक टर्निंग प्वाइंट : राजेश ठाकुर

Updated at : 08 Sep 2022 4:37 AM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस की Bharat Jodo Yatra भारतीय राजनीति में एक टर्निंग प्वाइंट : राजेश ठाकुर

कांग्रेस की कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने इसे देश में एक नयी शुरुआत का प्रतीक बताया. साथ ही कहा कि भारतीय राजनीति में यह एक टर्निंग प्वाइंट है. यह यात्रा 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरते हुए करीब 3500 km की दूरी तय करेगी.

विज्ञापन

Jharkhand News: झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से सात सितंबर को कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) शुरू की गयी. भारतीय राजनीति में यह एक टर्निंग प्वाइंट है. एक नयी शुरुआत का प्रतीक है. प्रधानमंत्री राजीव गांधी के विचार और सीख आज भी राहुल गांधी के लिए हौसले का काम करते हैं. भारत जोड़ो यात्रा इसी हौसले के साथ शुरू हुई. यह यात्रा करीब 3,500 किलोमीटर लंबी होगी. यह यात्रा 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी.

झारखंड के सेवादल इस यात्रा में शामिल

कांग्रेस भवन में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री ठाकुर कहा कि जिन राज्यों से होकर यह यात्रा नहीं गुजरेगी, वहां उप यात्राओं के आयोजन के माध्यम से आमजन मानस से कांग्रेस पार्टी सीधा संवाद कायम करेगी. झारखंड से सेवादल के प्रतिनिधि के रूप में लक्ष्मण हांसदा, आनंद सिंकू एवं दीनबंधु बोइपोय मुख्य यात्रियों के जत्थे में शामिल हैं, जो कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक की यात्रा राहुल गांधी के साथ करेंगे.

कन्याकुमारी में मौजूद रहे सुबोधकांत सहाय

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत बुधवार को कन्याकुमारी से राहुल गांधी ने किया. इसमें झारखंड से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय शामिल हुए. श्री सहाय को भारत जोड़ो यात्रा का प्रदेश संयोजक बनाया गया है.

Also Read: अधिकारी समझे अपनी जिम्मेवारी, फाइलों को विभाग में चक्कर न काटने दें – CM हेमंत सोरेन

कांग्रेस नेताओं ने लिया भारत जोड़ो का संकल्प

प्रदेश कांग्रेस नेता आलोक दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, राजेश गुप्ता के नेतृत्व कांग्रेसजनों ने डोरंडा स्थित बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष भारत जोड़ो का संकल्प लिया. कहा कि कांग्रेस पार्टी ने प्रेम और सद्भाव का पैगाम लेकर देश को मजबूत करने को लेकर यात्रा की शुरुआत की है. अब नफरत को एकजुट होकर जवाब देने का वक्त आ गया है. कार्यक्रम में अभिषेक साहू, फिरोज रिजवी मुन्ना, कुमुद रंजन, रितेश छेत्री,भरत प्रधान, मन बहादुर तामंग, रंजीत कुमार महतो, लालजी प्रसाद,अंजली देवी, दीपा कच्छप, सुमित्रा मिंज, नीलिमा मिंज, निशा कच्छप, जॉन लकड़ा, प्रकाश महतो, प्रेस लिंडा समेत कई लोग शामिल थे.

विज्ञापन
Samir Ranjan

लेखक के बारे में

By Samir Ranjan

Senior Journalist with more than 20 years of reporting and desk work experience in print, tv and digital media

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola