जयपाल सिंह मुंडा खेल परिसर खेल संघ की समिति गठित

Updated:
विज्ञापन

जयपाल सिंह मुंडा खेल परिसर खेल संघ की समिति गठित

विज्ञापन

रांची. मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा खेल परिसर में रांची जिला के कई खेल संघ की बैठक सोमवार को आयोजित की गयी. जिसमें किक बॉक्सिंग, कराटे, चॉकबॉल, कॉर्फबॉल, टेनिस वॉलीबॉल, ताइक्वांडो, बास्केटबॉल, वुडबॉल, नेटबॉल, थ्रो बॉल, मिक्सड नेटबॉल, फुटबॉल के खेल पदाधिकारी शामिल हुए. जिसमें खेल परिसर में पहले की तरह खेल प्रशिक्षण सुचारु रूप से शुरू करने का निर्णय लिया गया. इसके लिए मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा खेल परिसर खेल संघ की एक समिति का गइन किया गया है. जिसमें सभी के सहयोग से हमेशा प्रत्येक सप्ताह किसी न किसी खेल का एक जिला स्तरीय प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया गया. जिससे सभी खेल और खिलाड़ियों का विकास हो. इस समिति में संरक्षक के रूप में गोविंद झा, आशुतोष द्विवेदी, अरुण कुमार, राजेंद्र प्रसाद, मिथिलेश कुमार सिंह, अजय वर्मा व रिंकु वर्मा, दीपक वर्मा को अध्यक्ष, गौतम सिंह, गणेश कुमार गुप्ता, नीरज वर्मा, संतु कुमार, आचार्य प्रहलाद, ऋषिकेश लाल को उपाध्यक्ष, ब्रजेश गुप्ता को महासचिव, अमरजीत कुमार, अनंत नाग चंदन, चंदन कुमार व पंकज जोसेफ को सह सचिव, अंश वर्मा को कार्यालय सचिव व सचिन लोहार को सह कार्यालय प्रभारी और रेशमा टोप्पो को कोषाध्यक्ष बनाया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola