सीएम ने कर्नाटक के आइपीएस अधिकारी को कहा धन्यवाद

Updated:
विज्ञापन

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कर्नाटक के आइपीएस अधिकारी सीमांत कुमार सिंह को फोन कर झारखंड के प्रवासियों की मदद करने के लिए धन्यवाद कहा है. सीमांत से उन्होंने कहा कि वह जब कभी रांची आयें, तो उनके यहां चाय पीने जरूर आयें. सीएम ने झारखंड के लोगों को वापस भेजने की प्रक्रिया सुचारू रूप से संभालने के लिए उनकी तारीफ भी की.

विज्ञापन

रांची : झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कर्नाटक के आइपीएस अधिकारी सीमांत कुमार सिंह को फोन कर झारखंड के प्रवासियों की मदद करने के लिए धन्यवाद कहा है. सीमांत से उन्होंने कहा कि वह जब कभी रांची आयें, तो उनके यहां चाय पीने जरूर आयें. सीएम ने झारखंड के लोगों को वापस भेजने की प्रक्रिया सुचारू रूप से संभालने के लिए उनकी तारीफ भी की.

आपके शहर में

विज्ञापन

गौरतलब है कि कर्नाटक सरकार ने कर्नाटक में फंसे झारखंड के मजदूरों की वापसी के लिए सीमांत कुमार सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है. श्री सिंह स्वयं झारखंड के मूल निवासी हैं. कर्नाटक सरकार ने फंसे हुए छात्रों, आइटी पेशेवरों व मरीजों के लिए झारखंड की सीमा से जुड़ी हर ट्रेन में दो कोच आरक्षित किये हैं. कर्नाटक से दो ट्रेन आ भी चुकी है. इस पूरी प्रक्रिया में श्री सिंह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola