ePaper

सीएम हेमंत सोरेन बोले- झारखंड में बढ़ेगा आयुष्मान भारत का दायरा, कई अस्पताल किये जायेंगे इंपैनल

Updated at : 21 Nov 2021 4:37 PM (IST)
विज्ञापन
सीएम हेमंत सोरेन बोले- झारखंड में बढ़ेगा आयुष्मान भारत का दायरा, कई अस्पताल किये जायेंगे इंपैनल

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में लोगों को बेहतर चिकित्सकीय और स्वास्थ्य सुविधाएं मिले, यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसमें निजी अस्पतालों द्वारा दी जा रही सुविधाएं एवं सेवाएं काफी मायने रखती हैं. आयुष्मान भारत का दायरा बढ़ेगा. कई और अस्पतालों का इंपैनलमेंट किया जायेगा.

विज्ञापन

Jharkhand News, रांची न्यूज : झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आयुष्मान भारत का दायरा बढ़ेगा. कई और अस्पतालों का इंपैनलमेंट किया जायेगा. इससे मरीजों को अपने ही राज्य में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी. रांची के बरियातू रोड स्थित हिल व्यू अस्पताल के नए ट्रॉमा एंड क्रिटिकल केयर यूनिट का उद्घाटन करते हुए उन्होंने ये बातें कहीं.

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में लोगों को बेहतर चिकित्सकीय और स्वास्थ्य सुविधाएं मिले, यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसमें निजी अस्पतालों द्वारा दी जा रही सुविधाएं एवं सेवाएं काफी मायने रखती हैं. उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत का दायरा बढ़ेगा. कई और अस्पतालों का इंपैनलमेंट किया जायेगा.

Also Read: Jharkhand News : रांची की मेयर आशा लकड़ा का बीजेपी में बढ़ा कद, बनीं राष्ट्रीय मंत्री

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना का लोगों को ज्यादा से ज्यादा फायदा मिले, इसके लिए कई और निजी अस्पतालों को इंपैनलमेंट किया जायेगा. इससे मरीजों को अपने ही राज्य में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी. उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान सरकारी के साथ-साथ निजी अस्पतालों में भी बेहतर सेवाएं दी गयीं. इस अवसर पर मंत्री रामेश्वर उरांव, अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ नितीश प्रिया, चिकित्सक और कर्मी मौजूद थे.

Also Read: Jharkhand News : 150 घंटे की रिमांड खत्म, प्रशांत बोस समेत 6 नक्सलियों का कराया गया मेडिकल टेस्ट

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola