Jharkhand News : रांची की मेयर आशा लकड़ा का बीजेपी में बढ़ा कद, बनीं राष्ट्रीय मंत्री

बीजेपी ने आज राष्ट्रीय स्तर पर पांच लोगों को बड़ी जिम्मेदारी दी है. इसके तहत रांची की मेयर आशा लकड़ा को राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया गया है. महाराष्ट्र से एक को राष्ट्रीय महामंत्री, झारखंड व बिहार से दो को राष्ट्रीय मंत्री एवं दो को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है.
Jharkhand News, रांची न्यूज : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज रविवार को राष्ट्रीय स्तर पर नियुक्तियां की हैं. झारखंड से रांची की मेयर आशा लकड़ा को राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया गया है. बीजेपी में इनका कद बढ़ा है. इन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है. महाराष्ट्र के विनोद तावड़े को राष्ट्रीय महामंत्री, जबकि बिहार के ऋतुराज सिन्हा राष्ट्रीय मंत्री बनाये गये हैं.
बीजेपी ने आज राष्ट्रीय स्तर पर पांच लोगों को बड़ी जिम्मेदारी दी है. इसके तहत रांची की मेयर आशा लकड़ा को राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया गया है. महाराष्ट्र से एक को राष्ट्रीय महामंत्री, झारखंड व बिहार से दो को राष्ट्रीय मंत्री एवं दो को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है.
महाराष्ट्र के विनोद तावड़े को राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है. बिहार के ऋतुराज सिन्हा राष्ट्रीय मंत्री बनाये गये हैं. झारखंड की आशा लाकड़ा राष्ट्रीय मंत्री बनायी गयी हैं. पश्चिम बंगाल से भारती घोष को राष्ट्रीय प्रवक्ता व शहजाद पूनावाला को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है.
बीजेपी ने आज 5 लोगों को नयी जिम्मेदारी दी है. यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह के हस्ताक्षर से यह पत्र जारी किया गया है.
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी ने राष्ट्रीय स्तर पर निम्नलिखित नियुक्तियां की। pic.twitter.com/oZW38OSZGe
— BJP (@BJP4India) November 21, 2021
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




