Ranchi News : आत्महत्या रोकथाम दिवस पर सीआइपी कर्मियों ने निकाली रैली
Ranchi News : आत्महत्या रोकथाम दिवस के दिन सीआइपी कर्मियों ने रैली निकाली. कर्मी संस्थान परिसर से कांके चौक तक गये.
रांची. आत्महत्या रोकथाम दिवस के दिन सीआइपी कर्मियों ने रैली निकाली. कर्मी संस्थान परिसर से कांके चौक तक गये. कर्मियों ने इस वर्ष की थीम की जानकारी लोगों को दी. इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य संगठन ने थीम – आत्महत्या की कहानी बदलें रखा है. संस्थान के बाल एवं किशोर मनोरो��� केंद्र (सीसीएपी) में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति अपने विचार और प्रतिबद्धता व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित किया गया. अभिभावकों के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गयी.
नुक्कड़ नाटक का मंचन
इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक का मंचन हुआ. क्लीनिकल साइकोलॉजी विभाग ने मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता, आत्महत्या की रोकथाम और संकट हस्तक्षेप पर परिचर्चा का आयोजन किया. ड्रग डी-एडिक्शन सेंटर विभाग ने संत जोसेफ स्कूल में नशे की लत आत्महत्या पर व्याख्यान का आयोजन किया. मौके पर डॉ संजय कुमार मुंडा, डॉ निशांत गोयल, डॉ नरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए