Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, जोहार महामहिम

Draupdi Murmu Oath: शपथ ग्रहण के ठीक एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने उनसे मुलाकात कर उन्हें बधाई दी थी. करीब 20 मिनट तक वह श्रीमती मुर्मू के साथ विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की.
रांची : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को शपथ ग्रहण के तुरंत बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जोहार कहा. किसी कारणवश वह शपथग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो सके थे. उन्होंने अपने संदेश में कहा कि जोहार महामहिम.भगवान बिरसा मुंडा, वीर शहीद सिदो-कान्हू, फूलो-झानो, बाबा तिलका मांझी, पोटो हो, तेलंगा खड़िया, जतरा टाना भगत, नीलांबर-पीतांबर और शेख भिखारी आदि जैसे महान पुरुखों की वीर भूमि से आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामानाएं.
झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं मुर्मू
गौरतलब है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इससे पूर्व झारखंड में राज्यपाल रह चुकी हैं. वह लगभग छह वर्षों तक राज्यपाल के पद पर तैनात रही. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी उनके अच्छे रिश्ते रहे हैं. शपथ ग्रहण के ठीक एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने उनसे मुलाकात कर उन्हें बधाई दी थी. करीब 20 मिनट तक वह श्रीमती मुर्मू के साथ विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की.
सरकार की तरफ से सांसद हांसदा हुए शपथग्रहण में शामिल
मुख्यमंत्री रविवार को रांची वापस लौट आये थे. उन्होंने सरकार की तरफ से साहिबगंज के सांसद विजय हांसदा को राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का निर्देश दिया था. श्री हांसदा आज शपथग्रहण समारोह में शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




