Chhath Puja 2021: छठ पूजा पर बनी ‘प्रभात खबर’ की शॉर्ट फिल्म दे रही है बड़ा सामाजिक संदेश, आप भी देखें Video

Chhath Puja 2021: छठ के दौरान झील, नदी, तालाबों के किनारे भारी भीड़ उमड़ती है. अगर सावधानी नहीं बरती, तो कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है.
Chhath Puja 2021: कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है. दुर्गा पूजा (Durga Puja) बाद पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में कोरोना संक्रमण (Coronavirus Infection) के मामले फिर से तेजी से बढ़ने लगे हैं. अब दीपावली (Diwali 2021) और छठ पूजा (Chhath Puja) बड़े त्योहार हैं, जो आने वाले हैं. छठ के दौरान झील, नदी, तालाबों के किनारे भारी भीड़ उमड़ती है. अगर सावधानी नहीं बरती, तो कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है. इसलिए सोशल डिस्टैंसिंग (Social Distancing) का पालन करते हुए अपने घर पर ही छठ मनाना चाहिए. प्रभात खबर (Prabhat Khabar) ने छठ महापर्व पर एक शॉर्ट फिल्म का निर्माण किया है. कल्पना पटवारी (Singer Kalpana Patwari) के गीतों से सजी शॉर्ट फिल्म यह संदेश देती है कि आप अपने घर पर ही उगते और डूबते सूर्य को अर्घ दें. लोकपर्व छठ (Lok Parva Chhath) पर बनी इस शॉर्ट फिल्म की स्क्रीनिंग सोमवार (1 नवंबर) को रांची के मल्टीप्लेक्स आईलेक्स में होगी. इस दौरान सोशल डिस्टैंसिंग का पूरा ख्याल रखा जायेगा. कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजन होगा. टीजर रिलीज से पहले प्रभात खबर की विशेष प्रस्तुति आप यहां देखिए…
https://www.youtube.com/watch?v=7v0A4NNJvaQ
Posted By: Mithilesh Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए