Chandra Grahan 2023 Date, Time In Jharkhand: साल का पहला चंद्रग्रहण आज, जानें झारखंड में दिखेगा या नहीं

Chandra Grahan 2023 Date, Time In Jharkhand|रांची स्थित मौसम केंद्र ने बताया है कि जब पृथ्वी की स्थिति सूर्य और चांद के बीच होती है, लेकिन चांद पृथ्वी की सीध में नहीं होता, बल्कि उसकी छाया के बाहरी या धुंधले हिस्से से होकर गुजरता है, तो इस स्थिति को पेनुम्ब्रा कहते हैं.
Jharkhand News|Chandra Grahan 2023 Date and Time| इस साल यानी वर्ष 2023 का पहला चंद्रग्रहण शुक्रवार (5 मई) को लगने जा रहा है. बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima) के दिन लगने वाला चंद्रग्रहण पेनुम्ब्रा चंद्रग्रहण (Oebynbra Lunar Eclipse) है. ग्रहण 5 मई की रात 8:42 बजे से देर रात 1:03 बजे तक दिखाई देगा. यानी यह ग्रहण 4 घंटे 21 मिनट का होगा. ऐसे में सब जानना चाहते हैं कि झारखंड में यह चंद्रग्रहण दिखेगा या नहीं. भारत में कहां-कहां दिखेगा.
रांची स्थित मौसम केंद्र ने बताया है कि जब पृथ्वी की स्थिति सूर्य और चांद के बीच होती है, लेकिन चांद पृथ्वी की सीध में नहीं होता, बल्कि उसकी छाया के बाहरी या धुंधले हिस्से से होकर गुजरता है, तो इस स्थिति को पेनुम्ब्रा कहते हैं और ऐसे में लगने वाले चंद्रग्रहण को पेनुम्ब्रा चंद्रग्रहण कहा जाता है.
Also Read: Chandra Grahan 2023 Date and Time: साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में कब, कहां, कैसा आयेगा नजर, सूतक मान्य है ?
मौसम केंद्र रांची के प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर को बताया कि इस स्थिति में पृथ्वी की छाया नहीं, उपछाया चांद पर पड़ती है. यह पूर्ण चंद्रग्रहण नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड तो क्या भारत के किसी हिस्से में इस चंद्रग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा.
झारखंड के मौसम वैज्ञानिक ने स्पष्ट कर दिया है कि भारत में चंद्रग्रहण नहीं देखा जा सकेगा. फिर भी अगर आप पेनुम्ब्रा चंद्रग्रहण का आनंद लेना चाहते हैं, तो आपको TimeandDate.com की वेबसाइट पर जाना होगा. यहां लाइव स्ट्रीमिंग के जरिये चंद्रग्रहण को वेबकास्ट किया जायेगा. TimeandDate.com के अलावा आप YouTube चैनल पर भी लाईव चंद्रग्रहण देख सकते हैं.
-
पहला चंद्र ग्रहण शुक्रवार 5 मई 2023 को लगेगा.
-
चंद्र ग्रहण रात 8:45 बजे शुरू होगा, जो उपछाया चंद्र ग्रहण होगा.
-
चंद्र ग्रहण रात के 1 बजकर 03 मिनट पर समाप्त होगा.
-
उपछाया से पहला स्पर्श काल रात 08:45 बजे होगा.
-
परमग्रास चंद्रग्रहण रात 10:53 बजे होगा.
-
उपछाया से अंतिम स्पर्श काल रात के 1 बजकर 03 मिनट पर होगा.
-
उपछाया की कुल अवधि 04 घंटे 21 मिनट तक होगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




