VIDEO: बेबी देवी की जीत पर कांग्रेस कार्यालय में जश्न, झामुमो के सुप्रियो भट्टाचार्य ने विपक्ष पर साधा निशाना

Updated:
विज्ञापन

डुमरी विधानसभा उपचुनाव में ‘इंडिया’ समर्थित झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी की जीत पर गठबंधन दलों में खुशी की लहर है. कांग्रेस कार्यालय में जमकर पटाखे फोड़े गये, वहीं झामुमो कार्यकर्ता भी खूब झूमें. झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा.

विज्ञापन

Dumri By-election Result: डुमरी विधानसभा उपचुनाव का परिणाम ‘इंडिया’ समर्थित झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी के पक्ष में आने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी गई. ‘इंडिया’ महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाएं. राजधानी रांची में कांग्रेस कार्यालय में जमकर आतिशबाजी हुई. वहीं, झामुमो कार्यकर्ता भी खूब नाचते दिखे. इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने डुमरी के मतदाता समेत ‘इंडिया’ गठबंधन के सभी नेता व कार्यकर्ताओं का आभार जताया. साथ ही विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि उनके प्रलोभनों को क्षेत्र की जनता ने नकारा है. कहा कि यह जीत दिवंगत जगरनाथ महतो को सच्ची श्रद्धांजलि है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता विकास को ध्यान में रखकर वोट दिया और विपक्ष के प्रलोभनों को दर-किनार किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola