रांची एयरपोर्ट पर CEC ज्ञानेश कुमार का स्वागत, 12 और 13 अप्रैल को वॉलेंटियर और BLO से करेंगे बातचीत

Updated:
विज्ञापन

रांची एयरपोर्ट पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार

CEC Jharkhand Visit: रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का स्वागत किया गया. झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार उनके स्वागत के लिए रांची एयरपोर्ट पहुंचे. मौके पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ नेहा अरोड़ा, राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी एवी होमकर, रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री समेत निर्वाचन से जुड़े पदाधिकारी मौजूद थे. वे वॉलेंटियर और बीएलओ से बातचीत करेंगे.

विज्ञापन

CEC Jharkhand Visit: रांची-देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार शुक्रवार को रांची पहुंचे. झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया. इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ नेहा अरोड़ा, राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी एवी होमकर, रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री समेत निर्वाचन से जुड़े पदाधिकारी मौजूद थे. झारखंड भ्रमण के दौरान वे 12 और 13 अप्रैल को वॉलेंटियर और बीएलओ से बातचीत करेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

शनिवार को रामगढ़ में वॉलेंटियर से करेंगे संवाद


मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को रांची पहुंचे. झारखंड भ्रमण के दौरान वे 12 अप्रैल को रामगढ़ जिले के रजरप्पा पहुंचेंगे. सीसीएल गेस्ट हाउस में चुनाव में भाग लेने वाले वॉलेंटियर के साथ संवाद करेंगे. उनके चुनावी अनुभव से वे रू-ब-रू होंगे. 13 अप्रैल को दशम जलप्रपात प्रांगण में वे दुर्गम क्षेत्र में काम करनेवाले बीएलओ से बातचीत करेंगे.

ये भी पढ़ें: रांची में 19 और 20 अप्रैल को एयरफोर्स का एयर शो, एसडीओ उत्कर्ष कुमार नोडल अफसर नियुक्त

ये भी पढ़ें: Hemant Soren Gift: हेमंत सोरेन की सिदो-कान्हू जयंती पर 437.85 करोड़ की सौगात, कहा-अब दौड़ेगा झारखंड

ये भी पढ़ें: Video: झारखंड का अद्भुत गांव, जिसकी PM Modi ने की थी तारीफ, तत्कालीन CM रघुवर दास ने दिया था 1 लाख का इनाम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola