रांची में स्वच्छता जागरूकता अभियान तेज, CCL मुख्यालय से रवाना हुआ जागरूकता रथ

Updated:
विज्ञापन

स्वच्छता जागरूकता रथ रवाना किया सीसीएल ने | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

CCL मुख्यालय में 'स्वच्छता ही सेवा-2026' अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान, लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए एक विशेष जागरूकता रथ को रवाना किया गया. यह रथ शहर भर में स्वच्छता का संदेश पहुंचाएगा.

विज्ञापन

रांची. स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत सीसीएल मुख्यालय में स्वच्छता शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान स्वच्छता जागरूकता रथ को रवाना किया गया. यह रथ रांची के विभिन्न चौक-चौराहों, स्कूलों, कॉलेजों और गली-मोहल्लों में जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगा.

विज्ञापन

जन-जन तक पहुंचायेगा स्वच्छता का संदेश

स्वच्छता जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने और स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया जायेगा. अभियान के दौरान शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी जायेगी.

सीसीएल के वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में सीसीएल के निदेशक वित्त पवन कुमार मिश्र, निदेशक मानव संसाधन हर्षनाथ मिश्र, निदेशक तकनीकी चंद्रशेखर तिवारी, निदेशक तकनीकी अनूप हंजुरा और सीवीओ पंकज कुमार मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola