ePaper

सीबीआई को रेलवे चीफ इंजीनियर के घर से छापेमारी में मिले 70 लाख, रिश्वत लेने का है आरोप

Updated at : 29 Apr 2025 11:35 AM (IST)
विज्ञापन
CBI

CBI

CBI Raid: सीबीआई दिल्ली की टीम ने रेलवे के चीफ इंजीनियर विशाल आनंद के दो ठिकानों पर छापेमारी की. इसमें सीबीआई को विशाल के घर से 70 लाख मिले हैं. सीबीआई ने इस मामले में चीफ इंजीनियर सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

राजधानी रांची से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. रांची में स्थित रेलवे के चीफ इंजीनियर विशाल आनंद के घर पर सीबीआई दिल्ली की टीम ने रेड (CBI Raid) की है. इसके साथ ही विशाल के बिलासपुर स्थित घर पर भी छापामारी की गई है. जानकारी के अनुसार, रेलवे इंजीनियर के ठिकानों पर रेड के दौरान सीबीआई की टीम को लगभग 70 लाख रुपये मिले हैं. साथ ही विशाल के भाई कुणाल के घर पर भी सीबीआई ने छापामारी की. यहां से टीम ने करीब एक किलो सोना बरामद किया है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रिश्वत लेने का लगा है आरोप

मामले के संबंध में बताया गया कि सीबीआई दिल्ली की टीम को विशाल के खिलाफ रिश्वत लेकर काम करने की जानकारी मिली थी. इसके बाद सीबीआई चीफ इंजीनियर पर नजर रख रही थी. विशाल आनंद साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे, बिलासपुर में चीफ इंजीनियर के पद पर पदस्थापित हैं. सीबीआई को रिश्वत लेने वाली सूचना का सत्यापन करने के बाद जानकारी मिली कि रेलवे में निर्माण कार्य से जुड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी झाझरिया के संचालक और विशाल के बीच काम के बदले रिश्वत देने को लेकर बातचीत और बैठक भी हुई थी.

सीबीआई ने किया चार लोगों को गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच हुई बैठक के बाद कंपनी के एक स्टाफ को रांची में विशाल आनंद के रिश्तेदार को 32 लाख रुपये देने के लिए कहा गया था. मामले की जांच के बाद सीबीआई ने आठ लोगों के खिलाफ नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कराया है. इसमें विशाल आनंद, झाझरिया कंपनी के निदेशक सुशील झाझरिया, निदेशक के प्रतिनिधि सारांश झाझरिया, विन्नाप झाझारिया, कंपनी के कर्मी मनोज पाठक, विशाल आनंद के पिता आनंद कुमार झा, विशाल आनंद के भाई कुणाल आनंद और मेसर्स झाझरिया निर्माण लिमिटेड के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. इसी केस को लेकर सीबीआई ने कुछ दिनों पहले रेड की थी. इसके बाद रेलवे के चीफ इंजीनियर सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया था. सीबीआई पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट का JSSC और झारखंड सरकार को नोटिस, अभ्यर्थी बोले- आयोग ने किया आर्टिकल 14 का उल्लंघन

रांची में फिर बढ़ा बाइकर्स गैंग का आतंक, एक ही दिन में दो महिलाओं के गले से छिनी चेन

क्या होगा रांची में रह रहे पाकिस्तानी मूल के तीन बच्चों का, धनबाद की दो महिलाएं उहापोह की स्थिति में

विज्ञापन
Rupali Das

लेखक के बारे में

By Rupali Das

नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola