गाड़ी मालिकों के हित का ध्यान रखा जा रहा : सीइओ

Birsa Munda
राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने कहा है कि चुनाव कार्य के लिए वाहन लेने में गाड़ी मालिकों के हित का ध्यान रखा जा रहा है.
चुनाव कार्य में ली गयी गाड़ियां के मालिकों के हित का रखा जा रहा है ध्यान : के रविकुमाररांची. राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने कहा है कि चुनाव कार्य के लिए वाहन लेने में गाड़ी मालिकों के हित का ध्यान रखा जा रहा है. ऐसी व्यवस्था की गयी है, जिसमें एक जिला द्वारा चिह्नित किया गया वाहन दूसरे जिले में नहीं लिया जायेगा. गाड़ी मालिकों को समय पर गाड़ी का भाड़ा देने के लिए डिजिटल व्यवस्था की गयी है. उन्होंने कहा कि चुनाव कार्य के लिए वाहनों की कोई कमी नहीं है. आवश्यकतानुसार सहजता से वाहन मिल रहे हैं. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाताओं लोकसभा चुनाव में स्वीप कार्यक्रम के तहत सात मई की शाम छह से 8 बजे के बीच सोशल मीडिया हैंडल पर MainBhiElectionAmbassador हैशटैग के साथ लोकसभा चुनाव संबंधी कंटेंट पोस्ट करने की अपील की. उन्होंने चुनाव से संबंधित फोटो, वीडियो, टेक्स्ट आदि सामग्री पोस्ट करने का आग्रह किया. सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर से भी विशेष अभियान का हिस्सा बनते हुए उपरोक्त हैशटैग लगाकर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की अपील की.
प्रधानमंत्री के भाषण की शिकायत सीइओ से की
रांची. लोकतंत्र बचाओ अभियान के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण की शिकायत झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार से की. प्रतिनिधिमंडल में शामिल एलिना होरो, ज्यां द्रेज, सिराज दत्ता और टॉम कावला ने शिकायत में कहा है कि प्रधानमंत्री ने अपने हाल के झारखंड दौरे के दौरान भाषणों में आदर्श चुनाव आचार संहिता और लोक प्रतिनिधित्व कानून का व्यापक उल्लंघन किया है. शिकायतकर्ताओं ने कहा कि शिकायत पत्र में प्रधानमंत्री के द्वारा बोले गये सभी आपत्तिजनक बातों का विस्तृत ब्योरा है. उन्होंने कहा कि यह आचार संहिता व लोक प्रतिनिधित्व कानून की का उल्लंघन है. उन्होंने कहा कि चाईबासा, पलामू और गुमला में 3-4 मई को चुनावी रैलियों को संबोधित करने के दौरान प्रधानमंत्री ने झूठे दावों से जनता को भ्रमित किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




