दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र ने दुल्ली अंबाटांड़ में लगाया शिविर

Updated:
विज्ञापन
दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र ने दुल्ली अंबाटांड़ में लगाया शिविर

दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र मोरहाबादी रांची के सौजन्य से शिविर लगाया गया.

विज्ञापन

खलारी प्रखंड अंतर्गत मायापुर पंचायत के दुल्ली अम्बाटांड़ गांव में रामकृष्ण मिशन आश्रम दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र मोरहाबादी रांची के सौजन्य से शिविर लगाया गया. स्थानीय शिक्षक गुरुचरण लोहरा की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में मुख्य रूप से नंद किशोर साहू, डॉ राहुल भंते (जीवक हॉस्पिटल ललगुटवा), डॉ लोकेश सिंह चौधरी, ब्रह्मचारी राजीव चैतन्य महाराज, अकलेश सिंह अन्य उपस्थित थे. सबसे पहले अम्बाटांड़ में ही विलुप्त प्राय: (बीज रहित) केंदुफल पेड़ पर रक्षासूत्र बांध कर वनदेवी की पूजा की और इसके संवर्धन की कामना की गयी. वहीं मिशन द्वारा आई चेकअप कैंप में दुल्ली, अम्बाटांड़ आदि जगहों से आये 35 ग्रामीणों नेत्रों सहित अन्य की जांच कर निःशुल्क दवा दी गयी. एक रोगी मोतियाबिंद से ग्रसित पाया गया, जिन्हें ऑपरेशन के लिए रांची बुलाया गया है. इसी क्रम में आसपास से आये 32 गरीब, असहाय, दिव्यांगों सहित जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया. मौके पर उपस्थित नंद किशोर साहू ने दिव्यायन रामकृष्ण मिशन आश्रम मोरहाबादी रांची रोजगारोमुखी प्रशिक्षण की जानकारी दी गयी. इस अवसर पर राजमुनि देवी, रंजीता कुमारी, सबिता देवी, नगिया देवी, देवंती देवी सहित कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Rohit Kumar Maht

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Maht

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola