Ranchi News : केबल स्टे ब्रिज का काम शुरू
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
Ranchi News: सिरमटोली-मेकन फ्लाई ओवर में केबल स्टे ब्रिज का काम शुरू हो गया है.
विज्ञापन
रांची. सिरमटोली-मेकन फ्लाई ओवर में केबल स्टे ब्रिज का काम शुरू हो गया है. शुक्रवार को सुबह से ही काम करने के लिए ब्लॉक लिया गया था. ऐसे में पांच बजे सुबह से करीब चार-साढ़े चार घंटे तक काम किया गया. इंजीनियरों ने बताया कि यह काम सफलतापूर्वक किया गया. अब इसका काम लगातार किया जायेगा. इस क्रम में शनिवार को भी सुबह से काम करने की तैयारी कर ली गई है.
कार्य का निरीक्षण किया
इधर केबल स्टे का काम शुरू होने पर पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता विनोद कच्छप सहित अन्य इंजीनियर और एलएनटी की टीम ने कार्य का निरीक्षण किया. जानकारी के मुताबिक काफी समय से केबल स्टे का काम लटका हुआ था. इस वजह से इस परियोजना पर भी असर पड़ा है. परियोजना को अब तक पूरा नहीं किया जा सका है. इसका काम पूरा होने पर ही इस परियोजना को पूर्ण किया जा सकेगा.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन