-दूसरे चरण में भी भाजपा झारखंड की जमीन से उखड़ जायेगी : कांग्रेस
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
Birsa Munda
उन्होंने कहा कि चार महीनों से पूरे झारखंड में घूम कर झारखंडियों को लड़ाने की कोशिश करने वाले हिमंता विश्वा सरमा ने अपने बड़बोलेपन से भाजपा को रसातल में पहुंचा दिया है.
विज्ञापन
रांची.
झारखंड की जनता हिमंता विश्वा सरमा को विधानसभा चुनाव में राजनीतिक मोक्ष दिलायेगी. उक्त बातें प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर के संबंध में दिये गये बयान पर कही. उन्होंने कहा कि भाजपा नेता कितना भी बड़बोलापन कर लें, पहले चरण की तरह दूसरे चरण में भी भाजपा झारखंड की जमीन से उखड़ जायेगी. उन्होंने कहा कि चार महीनों से पूरे झारखंड में घूम कर झारखंडियों को लड़ाने की कोशिश करने वाले हिमंता विश्वा सरमा ने अपने बड़बोलेपन से भाजपा को रसातल में पहुंचा दिया है. सोनाल ने कहा कि झारखंड के लोगों ने चुनाव के दौरान यह देख लिया है कि महागठबंधन सरकार विकास की सोच के साथ चुनाव मैदान में है और भाजपा धार्मिक चश्मे से जनता को पूरा झारखंड दिखा रही है. सोनाल ने कहा कि भाजपा में चार पूर्व मुख्यमंत्री हैं, लेकिन डर की वजह से अभी तक किसी को भी भावी मुख्यमंत्री के रूप में पेश नहीं किया गया है. जबकि, महागठबंधन हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री के रूप में आगे कर चुनाव लड़ रहा है.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन