ePaper

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने गिनायी आत्मनिर्भर भारत की योजनाएं, झामुमाे ने खड़े किये सवाल

Updated at : 11 Jul 2020 2:03 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने गिनायी आत्मनिर्भर भारत की योजनाएं, झामुमाे ने खड़े किये सवाल

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा है कि कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सशक्त व आत्मनिर्भर भारत बनाने का अभियान चलाया है़ यह अंत्योदय से सर्वोदय का अभियान है़

विज्ञापन

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा है कि कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सशक्त व आत्मनिर्भर भारत बनाने का अभियान चलाया है़ यह अंत्योदय से सर्वोदय का अभियान है़ मजबूत भारत के साथ स्वाभिमानी भारत बनाना है़ छोटे उद्योग, किसान, गरीब, प्रवासी के लिए योजनाएं बनायी गयी है़ं गरीब कल्याण योजना में छह राज्यों में झारखंड भी शामिल है़ केंद्र सरकार ने झारखंड का ख्याल रखा है़ अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इन योजनाओं को झारखंड में उतारना है़

भाजपा अध्यक्ष श्री प्रकाश शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में ऑनलाइन प्रेस को संबोधित कर रहे थे़ उन्होंने कहा कि कोरोना संकट में हालांकि राज्य सरकार का काम संतोषजनक नहीं रहा है़ गरीबों तक अनाज पहुंचाने में असफल रहे है़ं सरकार के पास विजन की कमी है़ भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि एमएसएमइ के लिए तीन लाख करोड़ के फ्री लोन की घोषणा की गयी है़ एक जुलाई तक 1.10 लाख करोड़ से अधिक ऋण स्वीकृत किये जा चुके है़ं कारोबार बढ़ाने में मदद मिले इसके लिए मोदी सरकार ने 200 करोड़ तक की खरीद में ग्लोबल टेंडर प्रक्रिया समाप्त कर दी है़

उन्होंने कहा कि उद्योग के साथ श्रमिकों को इपीएफ सपोर्ट देने की बात कही गयी है़ आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने प्रयास शुरू किये है़ं 1.70 लाख करोड़ की गरीब कल्याण योजना की शुरुआत की गयी है़ 50 हजार करोड़ रुपये प्रवासी मजदूरों के लिए केंद्र सरकार देगी़ केंद्र ने गांव, गरीब, किसान व प्रवासी मजदूरों के लिए जो योजनाएं बनायी है, उसका लाभ झारखंड ले सकता है़ आत्मनिर्भर झारखंड के लिए प्रयास होने चाहिए़ पर झारखंड सरकार की उदासीनता दिख रही है़

भ्रम फैला रही है केंद्र की भाजपा सरकार, 20 लाख करोड़ की अकाल्पनिक घोषणा

झारखंड मुिक्त मोर्चा ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के बयान पर सवाल खड़ा किया है़ श्री प्रकाश ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन कर केंद्र सरकार की योजना व राज्य सरकार की विफलता गिनायी थी़ झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि राज्यसभा के सांसद दीपक प्रकाश राज्य के जनता के बीच भ्रम फैला रहे है़ं केंद्र सरकार ने जिस तरह 20 लाख करोड़ की अकाल्पनिक घोषणा की है, उसी तरह भाजपा भी भ्रम फैला रही है़ भाजपा अध्यक्ष श्री प्रकाश प्रवासी मजदूरों के लिए गरीब रोजगार कल्याण योजना की खूब बखान की़

उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत छह राज्यों को शामिल किया गया है, जिसमें झारखंड राज्य भी है़ भाजपा नेता को यह भी बताना चाहिए कि छह राज्यों के 141 चयनित जिलों में झारखंड के मात्र तीन ही जिले शामिल है़ं वहीं बिहार के आसन्न चुनाव में लाभ उठाने के लिए वहां के 36 जिलों को शामिल किया गया है़ झारखंड में इस प्रकार का भ्रम फैलाने का काम भाजपा न करे़

झामुमो नेता ने श्री भट्टाचार्य ने कहा कि संकट को अवसर में बदलने की बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहें हैं, लेकिन देश की 151 जोड़ी रेल गाड़ियों को निजी पूंजीपति और औद्योगिक समूहों के हाथ बेच देने का निर्णय लिया जाता है़ 44 कोल ब्लॉक को कॉमर्शियल माइनिंग कर बड़े पूंजीपतियों को अवसर देने का काम कर रहे है़ं झामुमो प्रवक्ता ने कहा कि ऐसे प्रयास से आत्मनिर्भर भारत नहीं बननेवाला है़ भाजपा कोरोना संकट के दौर में राजनीतिक संक्रमण ना फैलाये़ देश पहले ही भाजपा के संक्रमण से त्राहि-त्राहि कर रहा है़

Post by : Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola