Jharkhand : BJP MP संजय सेठ ने सड़क का किया शिलान्यास, ग्रामीण बोले-22 साल में पहली बार कोई सांसद आए गांव

रांची के नामकुम में पीसीसी सड़क शिलान्यास के मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि संयुक्त बिहार के समय सड़क बनी थी. राज्य गठन के 22 वर्ष में पहली बार कोई सांसद गांव पहुंचे हैं. यह खुशी की बात है. ग्रामीणों ने गांव में पेयजल, शौचालय सहित अन्य समस्याओं की भी जानकारी दी.
Jharkhand News: रांची के सांसद संजय सेठ ने रांची जिले के नामकुम प्रखंड अंतर्गत सिदरौल पंचायत के सुदूरवर्ती गांव सियार टोली को जोड़ने वाली सड़क का शिलान्यास किया. मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत रिंग रोड से सियार टोली तक सड़क निर्माण किया जाएगा. सांसद ने ग्रामीणों से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान देने की बात कही. इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि राज्य गठन के बाद पहली बार कोई सांसद गांव पहुंचे हैं. ये खुशी की बात है.
पहली बार सांसद के गांव पहुंचने की खुशी
पीसीसी सड़क शिलान्यास के मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि संयुक्त बिहार के समय सड़क बनी थी. राज्य गठन के 22 वर्ष में पहली बार कोई सांसद गांव पहुंचे हैं. यह खुशी की बात है. ग्रामीणों ने गांव में पेयजल, शौचालय सहित अन्य समस्याओं की भी जानकारी दी.
विधायक के लोगों ने किया विरोध
सड़क शिलान्यास का स्थानीय विधायक के लोगों ने विरोध किया. उनका कहना था कि विधायक राजेश कच्छप की अनुशंसा पर सड़क निर्माण की स्वीकृति राज्य सम्पोषित योजना से मिलने के बाद भी शिलान्यास की सूचना विधायक या उनके प्रतिनिधि को नहीं दी गई, जो गलत है. उन्होंने विधायक का अपमान बताते हुए विभाग के कार्यपालक अभियंता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की.
पीसीसी सड़क के शिलान्यास के मौके पर सांसद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडा, आरती कुजूर, रितेश उरांव, मुखिया लक्ष्मी कुमारी, जिप सदस्य बिपिन टोप्पो, गंगा लकड़ा, रीता रजनी कुजूर, सिनगी लकड़ा, सुरेंद्र महतो आदि उपस्थित थे.
Also Read: आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार : झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने 670 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात
रिपोर्ट : राजेश वर्मा, नामकुम, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




