विधानसभा स्तर पर आज व कल जुटेंगे भाजपा के प्रवासी नेता

Updated:
विज्ञापन

Birsa Munda

पार्टी की जीत सुनिश्चित करने को लेकर पार्टी ने विधानसभा स्तर पर योजना बनायी है. प्रदेश भाजपा ने इसके लिए एक दिन-एक विधानसभा प्रवास का कार्यक्रम तय किया है.

विज्ञापन

रांची. लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश भाजपा जोर-शोर से जुट गयी है. झारखंड में लोकसभा की 13 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा के बाद पार्टी की जीत सुनिश्चित करने को लेकर पार्टी ने विधानसभा स्तर पर योजना बनायी है. प्रदेश भाजपा ने इसके लिए एक दिन-एक विधानसभा प्रवास का कार्यक्रम तय किया है. 31 मार्च व एक अप्रैल को प्रदेश स्तर के 100 से अधिक नेता विधानसभा स्तर पर प्रवास करेंगे. साथ ही पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों व अभियानों की समीक्षा करेंगे. इसमें लाभार्थी संपर्क, नव मतदाता, सेल्फ हेल्प ग्रुप संपर्क, मोर्चों के अभियान, विकसित भारत संकल्प पत्र संग्रह, प्रत्येक बूथ पर 370 वोट बढ़ाने के प्रधानमंत्री के आग्रह पर बूथ स्तर पर किये जा रहे प्रयासों, माइक्रो डोनेशन-नमो ऐप पर सभी बूथों से डोनेशन के कार्यक्रम व अभियान शामिल हैं. विधानसभा प्रवास के दौरान प्रवासी नेता मंडल पदाधिकारी व विधानसभा में निवास करने वाले कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक बैठक कर 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने की योजना बनायेंगे. साथ ही शक्ति केंद्र संयोजक, सह संयोजक एवं बूथ अध्यक्षों, बूथ समिति व पन्ना प्रमुखों की बैठक में बूथ स्तर पर योजना बनायी जायेगी. इन कार्यक्रमों को लेकर प्रवासी नेताओं को सूची तैयार कर ली गयी है. इसमें प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के अलावा सांसद-विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, प्रवक्ताओं, लोकसभा के प्रभारी, संयोजक व सह संयोजक, कार्यसमिति सदस्यों को शामिल किया गया. बाबूलाल मरांडी व सुबोध सिंह गुड्डू सरायकेला, अमर बाउरी बाघमारा, नागेंद्र त्रिपाठी पूर्वी सिंहभूम, कर्मवीर सिंह महेशपुर, प्रतुल शाहदेव जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा में एक दिन का प्रवास करेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola