ePaper

Jharkhand News: लोकसभा चुनाव में आदिवासी क्षेत्रों में भाजपा की जमीन खिसकी

Updated at : 05 Jun 2024 10:01 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News: लोकसभा चुनाव में आदिवासी क्षेत्रों में भाजपा की जमीन खिसकी

अर्जुन मुंडा

Jharkhand News: खूंटी भाजपा की परंपरागत सीट रही. कड़िया मुंडा 7 बार सांसद रहे. अर्जुन मुंडा सीट बचा नहीं पाए. अर्जुन मुंडा की हार बड़ा राजनीतिक संदेश दे रहा है.

विज्ञापन

Jharkhand News| रांची, आनंद मोहन : झारखंड में लोकसभा चुनाव की तस्वीर साफ हो गयी है. झारखंड में भावी राजनीति के संकेत भी इस चुनाव परिणाम में छिपे हैं. लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और झामुमो ने अपनी ताकत बढ़ायी है. पिछले चुनाव में दोनों ही दल एक-एक सीट पर सिमटे थे.

Jharkhand News: झारखंड में झामुमो ने 3 सीट पर दर्ज की जीत

इस बार झामुमो ने अपना ग्राफ बढ़ाया है. इस बार तीन सीटों पर जीत हासिल की है. दुमका और सिंहभूम नयी सीट पर कब्जा किया है. वहीं राजमहल सीट पर कब्जा बरकरार रखा है. इधर कांग्रेस ने लोहरदगा और खूंटी दो नयी सीट पर जीत दर्ज करा ली. आदिवासी क्षेत्रों में भाजपा की जमीन खिसकी है. इन सीटों पर इंडिया गठबंधन का समीकरण इंटैक्ट रहा. आदिवासी वोट बैंक को इंडिया गठबंधन ने समेटा है.

भाजपा की परंपरागत सीट नहीं बचा पाये अर्जुन मुंडा

खूंटी कभी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की परंपरागत सीट रही. इस सीट से कड़िया मुंडा सात बार सांसद रहे. लेकिन अर्जुन मुंडा यह सीट बचा नहीं पा रहे हैं. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की हार बड़ा राजनीतिक संदेश दे रहा है. यह सीट कांग्रेस की प्रतिष्ठा से जुड़ी थी. इस सीट पर श्री मुंडा को बड़ी शिकस्त मिली है.

इन सीटों पर सेंधमारी नहीं कर पाया इंडिया गठबंधन

इधर पलामू, धनबाद, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग जैसी परंपरागत सीट पर इंडिया गठबंधन सेंधमारी नहीं कर पाया. इन सीटों पर भाजपा की बड़ी बढ़त रही. इन सीटों पर भाजपा के खिलाफ कांग्रेस-झामुमो को वोट मिले, लेकिन अपने तय समीकरण तक ही सिमट कर रह गये. भाजपा का परंपरागत वोट नहीं खिसका.

आदिवासी वोट बैंक में रही अच्छी पकड़

भाजपा की बड़ी जीत से यह तय है कि गैर आदिवासी वोट बैंक में अच्छी पकड़ रही है. वहीं इंडिया गठबंधन के पास अल्पसंख्यक वोट बैंक और दूसरे वोट रहे. कई सीटों पर इसका असर नहीं रहा. झारखंड के हर सीट की चुनावी लड़ाई में इंडिया गठबंधन को एक पैटर्न का वोट मिला है.

गिरिडीह में जयराम महतो ने मथुरा महतो का बिगाड़ दिया खेल

गिरिडीह सीट पर मथुरा महतो का खेल निर्दलीय जयराम महतो ने बिगाड़ दिया. जयराम महतो ने साढ़े तीन लाख के करीब वोट लाये. यह वोट झामुमो के गढ़ से समेटे गये थे. जयराम और मथुरा महतो का वोट आसपास है. भले ही जयराम तीसरे स्थान पर पहुंचे, लेकिन उन्होंने बड़ी दस्तक दी है.

चंद्रप्रकाश चौधरी के लिए सुदेश महतो ने तरीके से की घेराबंदी

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने तरीके से अपने प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी के लिए तरीके से घेराबंदी की थी. एनडीए का परंपरागत वोट कहीं शिफ्ट नहीं हुआ. दो लोगों के बीच की लड़ाई में आजसू ने तरीके से रास्ता निकाला.

झारखंड की सियासत पर विश्लेषण

  • पलामू, धनबाद, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग जैसी आठ सीटों पर काम नहीं आयी इंडिया गठबंधन की सेंधमारी
  • कई सीटों पर इंडिया गठबंधन का समीकरण रहा इंटैक्ट अर्जुन मुंडा की हार के बड़े संदेश

इसे भी पढ़ें

Jharkhand News: रांची से संजय सेठ जीते, खूंटी में अर्जुन मुंडा हारे, झारखंड की सभी 5 एसटी सीटें हारी भाजपा

कल्पना सोरेन की झारखंड की राजनीति में हुई धमाकेदार एंट्री, भाजपा प्रत्याशी को 27149 मतों से हराया

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola