Ranchi News : रंगदारी व फायरिंग मामले में बिट्टू मिश्रा गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Ranchi News : रंगदारी व फायरिंग मामले में बिट्टू मिश्रा गिरफ्तार

व्यवसायी ने पुंदाग ओपी में दर्ज करायी थी प्राथमिकी

विज्ञापन

रांची. पुंदाग ओपी क्षेत्र के शालीमार बाग निवासी व्यवसायी सुभाष गुप्ता से संगठन के नाम पर 25 लाख रंगदारी मांगने व रंगदारी नहीं देने पर घर पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने अपराधी बिट्टू मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार करने के बाद उसे सिविल कोर्ट में न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया गया. वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इधर, बिट्टू मिश्रा के अधिवक्ता अभिषेक भारती ने व्यवसायी से रंगदारी मांगने व फायरिंग मामले में बिट्टूृ मिश्रा की गिरफ्तारी काे फर्जी बताते हुए न्यायिक दंडाधिकारी मयंक मलियाज की अदालत में आवदेन दिया है. साथ ही बिट्टूृ मिश्रा के स्वीकोरिक्ति बयान पर किया गया हस्ताक्षर काे भी फर्जी बताते हुए इसकी एफएसएल जांच की मांग की है. उन्होंने पुलिस पर बिट्टू मिश्रा के पॉकेट से 78,500 रुपये निकालने का भी आरोप लगाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola