ePaper

बिरसा मुंडा शहादत दिवस पर खूंटी में अखिल भारतीय सरना समाज का सम्मेलन, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा होंगे शामिल

Updated at : 08 Jun 2023 1:55 PM (IST)
विज्ञापन
बिरसा मुंडा शहादत दिवस पर खूंटी में अखिल भारतीय सरना समाज का सम्मेलन, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा होंगे शामिल

खूंटी के उलिहातू गांव में जन्मे भगवान बिरसा मुंडा ने स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिये थे. महज 25 साल की उम्र में उन्होंने जो कर दिखाया, वह आज भी मिसाल है. 15 नवंबर 1875 को उलिहातू में जन्मे बिरसा मुंडा का 9 जून 1900 को रांची स्थित जेल में निधन हो गया था.

विज्ञापन

भगवान बिरसा मुंडा शहादत दिवस पर शुक्रवार (9 जून) को झारखंड में कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. वह खूंटी जिले में भगवान बिरसा मुंडा शहादत दिवस सह अखिल भारतीय सरना समाज वार्षिक सम्मेलन में शामिल होंगे. इसके पहले रांची में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी करेंगे.

कोकर में समाधि स्थल पर भी जायेंगे अर्जुन मुंडा

जनजातीय कार्य मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा 9 जून को रांची में एयरपोर्ट के पास स्थित बिरसा चौक और कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल पर जाकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. इसके बाद वह खूंटी चले जायेंगे. खूंटी के बिरसा कॉलेज बहुद्देशीय हॉल में भगवान बिरसा मुंडा शहादत दिवस सह अखिल भारतीय सरना समाज वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे.

बिरसा चौक पर भगवान बिरसा की प्रतिमा पर करेंगे माल्यार्पण

केंद्रीय मंत्री 12:05 बजे दिल्ली से रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे. 12:15 बजे वह बिरसा चौक पहुंचेंगे. यहां भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. यहां से श्री मुंडा कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल पर पहुंचेंगे. 12:50 बजे वह यहां भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देने के बाद अपने सरकारी आवास पहुंचेंगे.

2 बजे खूंटी के लिए रवाना होंगे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

दिन में 2 बजे वह अपने आवास से खूंटी के लिए रवाना हो जायेंगे. 3 बजे अर्जुन मुंडा खूंटी पहुंचेंगे. यहां बिरसा कॉलेज बहुद्देश्यी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मुरहू प्रखंड स्थित हांसा ग्राम चले जायेंगे. इस गांव में हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होनी है. इसमें शामिल होने के बाद खूंटी के सांसद सह केंद्रीय मंत्री खूंटी सर्किट हाउस चले जायेंगे.

बिरसा मुंडा की जयंती पर हुआ था झारखंड राज्य का गठन

अर्जुन मुंडा एक घंटा यहां विश्राम करने के बाद शाम को 6 बजे सड़क मार्ग से रांची के लिए रवाना हो जायेंगे. शाम में 7 बजे उनका रांची पहुंचने का कार्यक्रम है. बता दें कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को झारखंड अलग राज्य बना था. हर साल उनकी जयंती और पुण्य तिथि पर राज्य में कई कार्यक्रम आयोजित होते हैं.

Also Read: बिरसा मुंडा के नाम से झारखंड में संचालित है ये योजनाएं, पढ़ें क्यों हुई थी इसकी शुरुआत

रांची के जेल में हो गया था बिरसा मुंडा का निधन

खूंटी के उलिहातू गांव में जन्मे भगवान बिरसा मुंडा ने स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिये थे. महज 25 साल की उम्र में उन्होंने जो कर दिखाया, वह आज भी मिसाल है. 15 नवंबर 1875 को उलिहातू में जन्मे बिरसा मुंडा का 9 जून 1900 को रांची स्थित जेल में निधन हो गया था. आज इस जेल को बिरसा मुंडा संग्रहालय में तब्दील कर दिया गया है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola