सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, दो घायल

Updated:
विज्ञापन

पांडेपारा मोड़ के समीप गुरुवार की शाम लगभग 5.30 बजे पिकअप ने बाइक सवार को पीछे से धक्का मार दिया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बेड़ो.

थाना क्षेत्र में बेड़ो-लोहरदगा मार्ग में पांडेपारा मोड़ के समीप गुरुवार की शाम लगभग 5.30 बजे पिकअप ने बाइक सवार को पीछे से धक्का मार दिया. जिससे बाइक सवार खेत में गिर गये. हादसे में बाइक सवार लोहरदगा जिले के बैजवाली गांव निवासी मनोज उरांव (30) पिता महादेव उरांव व तीन वर्षीय पुत्र मयंक उरांव की मौत हो गयी. वहीं पत्नी सरस्वती उरांव (25) और पांच वर्षीय भांजी अनु उरांव पिता प्रवीण भगत गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ो पहुंचाया. जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मनोज उरांव व मयंक उरांव को मृत घोषित कर दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल अनु उरांव को प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रांची रेफर कर दिया. घायल से मिली जानकारी के अनुसार मनोज उरांव अपने घर बैजवाली से बाइक पर पत्नी, बेटा व भांजी को लेकर ससुराल थाना क्षेत्र के कुदारखो गांव आ रहा था. इसी दौरान लोहरदगा की ओर से आ रहे पिकअप वैन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी. हादसे की जानकारी मिलने पर थाना के आरक्षी अवर निरीक्षक अनिल टोप्पो सीएचसी जाकर जानकारी ली. श्री टोप्पो ने बताया कि गुरुवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए रांची रिम्स भेजा जायेगा. बाइक सवार ने हेलमेट भी पहना था. इधर हादसे के बाद पत्नी सरस्वती उरांव सहित पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है.

बेड़ो, घायल महिला व बच्चा.B

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola