Ranchi News : सिरमटोली फ्लाइओवर पर स्टंट करनेवाले युवक की बाइक जब्त, आरोपी फरार

Published by : SHRAWAN KUMAR Updated At : 09 Jun 2025 12:39 AM

विज्ञापन

पुलिस युवक को गिरफ्तार करने के लिए कर रही है छापेमारी

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, रांची. रांची पुलिस ने सिरमटोली-मेकन फ्लाइओवर पर स्टंट करने वाले युवक की पहचान कर ली है. आरोपी हंटर उर्फ राइडर उर्फ कासिफ सदर थाना क्षेत्र के खिजुरटोली का रहने वाला है. कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस ने उसके घर पर छापामारी कर स्टंट में इस्तेमाल बाइक को जब्त कर लिया है. छह जून को फ्लाइओवर के उद्घाटन के बाद रात में उसने बाइक से कई बार स्टंट किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. परिवहन मंत्री दीपक बिरूआ ने इस घटना को गंभीरता से लिया और ट्रैफिक पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिये. इसके बाद डीआइजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा ने सख्त कदम उठाने के आदेश दिये. कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय, सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार, कोतवाली थाना प्रभारी आदिकांत महतो सहित पुलिस टीम ने राइडर उर्फ हंटर के घर में छापेमारी की. लेकिन युवक को पुलिस के आने की भनक लग गयी और वह फरार हो गया. पुलिस उसके छिपने के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHRAWAN KUMAR

लेखक के बारे में

By SHRAWAN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola