ePaper

झारखंड की प्रतियोगिता परीक्षा में भोजपुरी, मगही, अंगिका व मैथिली भाषा हो शामिल, शिक्षा मंत्री को साैंपा ज्ञापन

Updated at : 08 Aug 2021 5:08 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड की प्रतियोगिता परीक्षा में भोजपुरी, मगही, अंगिका व मैथिली भाषा हो शामिल, शिक्षा मंत्री को साैंपा ज्ञापन

झारखंड की विभिन्न राज्य स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा में अब भोजपुरी, मगही, अंगिका और मैथिली भाषा को भी शामिल करने की मांग उठने लगी है. शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो से भेंट कर इस पर ध्यान देने की मांग की गयी है.

विज्ञापन

Jharkhand News (रांची) : झारखंड की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा में स्थानीय भाषा के अलावा अब भोजपुरी, मगही, अंगिका और मैथिली भाषा को भी शामिल करने की मांग उठने लगी है. इस संबंध में भारतीय जनतंत्र मोर्चा के प्रतिनिधियों ने झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो से भेंट कर मांग पत्र सौंपा है. इस पर शिक्षा मंत्री श्री महतो ने इस मसले पर ध्यान देने का आश्वासन दिया.

बता दें कि झारखंड कैबिनेट में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा में 30 अंक की परीक्षा स्थानीय भाषा में देना अनिवार्य किया है. इसके तहत संताली, मुंडारी, हो, खड़िया, कुड़ूख, कुरमाली, खोरठा, नागपुरी, पंचपरगनिया, उड़िया आदि शामिल है.

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो से भेंट कर भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार को हर वर्ग विशेष पर ध्यान देना होगा. राज्य सरकार को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा में स्थानीय भाषा के अलावा भोजपुरी, मैथिली, मगही और अंगिका को भी शामिल करना चाहिए.

Also Read: AAP ने BJP पर साधा निशाना, झारखंड की हेमंत सरकार से दलीय आधार पर निकाय चुनाव कराने की मांग

उन्होंने कहा कि झारखंड भाषाई दृष्टिकोण से विविध भाषा वाला प्रदेश है. राज्य की सामाजिक और सांस्कृतिक बहुलता की अभिव्यक्ति विभिन्न भाषाओं द्वारा होती है. मगही, भोजपुरी, मैथिली और अंगिका भाषाओं से जुड़ी जन भावनाओं को देखते हुए राज्य सरकार को विचार करना होगा.

12 नहीं 16 भाषा को द्वितीय राजभाषा का दर्जा मिला

बिहार राजभाषा (झारखंड संशोधन) अध्यादेश, 2018 के तहत 12 के अलावे 4 अन्य राज्य भाषाओं को भी द्वितीय राजभाषा का दर्जा मिला था. तभी यह 12 से 16 हुई. वैसे भारतीय संविधान अनुच्छेद 346 और अनुच्छेद 347 के उपबंधों के अधीन रहते हुए किसी राज्य का विधानमंडल विधि द्वारा इस राज्य में प्रयोग होने वाली भाषाओं में से किसी एक या अधिक भाषाओं को या हिंदी को उस राज्य के सभी या किन्हीं शासकीय प्रयोजनों के प्रारूप में अंगीकार कर सकेगा.

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो से भेंट करने वालों में अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी के अलावा उपाध्यक्ष मुकेश पांडे, महामंत्री आशीष शीतल मुंडा, संचालक मंडल के सदस्य सुशील कुमार, अनुरंजिता सिंह, नवेंदु तिवारी, आलोक कुमार सिंह, उपेंद्र यादव व श्याम बिहारी नायक मुख्य रूप से शामिल थे.

Also Read: शहादत दिवस पर बोले CM हेमंत सोरेन, झारखंड आंदोलन में निर्मल दा ने निभाई थी अहम भूमिका

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola