Jharkhand News: विनोद सिंह चुने गये सर्वश्रेष्ठ विधायक, विधानसभा स्थापना दिवस पर होंगे सम्मानित

सर्वसम्मति से माले विधायक विनोद सिंह को सर्वश्रेष्ठ विधायक चुना गया. झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो के आवासीय कार्यालय में मंगलवार को विधायी उत्कृष्टता पुरस्कार चयन समिति की बैठक में यह निर्णय हुआ.
रांची: सर्वसम्मति से माले विधायक विनोद सिंह को सर्वश्रेष्ठ विधायक चुना गया. झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो के आवासीय कार्यालय में मंगलवार को विधायी उत्कृष्टता पुरस्कार चयन समिति की बैठक में यह निर्णय हुआ. इन्हें झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस पर 22 नवंबर को सम्मानित किया जायेगा. इनके अलावा कपिलेश्वर प्रसाद स्मृति उत्कृष्ट विधानसभा कर्मी सम्मान के लिए पदाधिकारियों का चयन किया गया है.
इसमें संयुक्त सचिव धनेश्वर राणा, निजी सहायक अमित कुमार दास, चालक हेमंत कुमार चौरसिया, अनुसेवक अजीत कुमार नारायण व वरीय सचिवालय सहायक अनावरुल हक अंसारी शामिल हैं. बैठक में स्पीकर के साथ संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम, स्टीफन मरांडी, ग्लेन जोसेफ गॉलस्टेन मौजूद थे.
विनोद सिंह बगोदर विधानसभा से तीन टर्म के विधायक हैं. विनोद सिंह ने अपने पिता विधायक महेंद्र सिंह की हत्या के बाद सक्रिय राजनीति में कदम रखा. वह तीसरी बार चुनाव जीत कर सदन पहुंचे हैं. उल्लेखनीय है कि हर वर्ष एक विधायक को सर्वश्रेष्ठ विधायक का पुरस्कार दिया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




