मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को बिना गारंटी मिलेगा 20 हजार रुपये तक का लोन
Maiya Samman Yojana
Maiya Samman Yojana: झारखंड सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है. अब मंईयां सम्मान योजना की लाभुक महिलाओं को 20000 रुपये तक का लोन बिना किसी गारंटी के मिलेगा.
Maiya Samman Yojana: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है. योजना के लाभुकों को छोटे व्यवसाय के लिए 20,000 रुपये तक का लोन मिलेगा. उनको किसी गारंटी की जरूरत नहीं होगी. राज्य सरकार का उद्देश्य संबंधित महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है. राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति और वित्त विभाग के बीच शनिवार को हुई बैठक में इस पर सैद्धांतिक सहमति बन गई है. इसे लेकर बैंकरों ने भी सहमति जताई है. इस योजना के तहत हर लाभुक को लोन मिल सकेगा. एक परिवार में जितने भी लाभुक हैं, उन्हें बैंक लोन देगा.
आपके शहर में
वित्त विभाग और एसएलबीसी के बीच बनी सहमती
बैंकों को लोन वापसी की भी पूरी गारंटी सरकार देगी. विभाग के पदाधिकारियों ने कहा कि किसी कारण लोन वापसी में परेशानी होगी, तो हर माह लाभुकों के बैंक खाते में 2500-2500 रुपये भेजे जाते हैं, इस खाते से पैसे की वापसी आसानी से होगी. बैठक में चर्चा हुई कि झारखंड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए महिलाओं को उद्यमी बनाने की आवश्यकता है. महिलाओं को सूक्ष्म व्यवसाय के लिए राज्य के विभिन्न बैंकों से अधिकतम 20,000 रुपये की राशि बतौर लोन देने से झारखंड की अर्थव्यवस्था में वृद्धि होगी. बैठक में वित्त विभाग और एसएलबीसी के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.
हर माह 51 लाख लाभुकों के बीच बंटते हैं 1250 करोड़ रुपये
मंईयां सम्मान योजना के तहत झारखंड की लगभग 51 लाख लाभुक महिलाओं को लाभ मिलता है. अभी राज्य सरकार इसके लाभुकों को हर माह करीब 1250 करोड़ रुपये दे रही है. राज्य सरकार इस योजना का लाभ 50 से 60 साल के बीच की महिलाओं को दे रही है. खास बात यह है कि लोन लेने के लिए न्यूनतम कागजी कार्रवाई की जरूरत होगी. फॉर्म के साथ आधार और अन्य कागजात लगेंगे. वित्त विभाग से एसओपी मिलने के बाद बैंक इस पर तत्काल काम शुरू कर देंगे.
ये भी पढ़ें…
चांडिल की बिहार स्पंज आयरन कंपनी बंद, 450 से अधिक मजदूरों के सामने रोजी रोटी का संकट
5 माह से लापता संतोष कुमार का कोई पता नहीं, परिवार ने रखा 2 लाख का इनाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए