बकरीद को लेकर रांची की सुरक्षा व्यवस्था सख्त, 2000 पुलिसकर्मी तैनात, उपद्रव फैलाने वालों की खैर नहीं

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Jun 2023 9:13 AM

विज्ञापन

रांची में बकरीद को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. जिले में 2000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. सीआरपीएफ को अति संवेदनशील इलाके में तैनात किया गया है

विज्ञापन

बकरीद पर सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने सारी तैयारी कर ली है. बुधवार को एसएसपी किशोर कौशल के नेतृत्व में मेन रोड और डोरंडा इलाके में फ्लैग मार्च किया गया. एसएसपी ने कहा कि फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों को संदेश देने का प्रयास किया गया कि सभी शांति से त्योहार मनायें. उपद्रव फैलाने वालों पर कार्रवाई की जायेगी. राजधानी में बकरीद को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं.

जिले में 2000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. इसमें दो कंपनी सीआरपीएफ के (महिला व पुरुष) जवान, दो कंपनी रैप, इको, आइआरबी, जैप, आंसू गैस, बम निरोधक दस्ता व वाटर कैनन आदि शामिल हैं. सीआरपीएफ को अति संवेदनशील इलाके में तैनात किया गया है. वहीं, 1200 लोगों के खिलाफ सीआरपीसी की धारा- 107 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गयी है.

अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील :

इधर, रांची पुलिस ने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है. अफवाह, अप्रिय घटना व असामाजिक गतिविधि की सूचना कंट्रोल रूम के व्हाट्सऐप नंबर- 6299423768 पर देने को कहा गया. साथ ही 112 पर कॉल करने को कहा गया. सूचना पर पुलिस कार्रवाई करेगी. इधर, सिटी एसपी शुभांशु जैन और ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने भी अलग-अलग जगहों पर फ्लैग मार्च किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola