बहू बाजार, कव्वाली, मोरहाबादी एफसी व हटिया बॉयज जीते

Updated:
विज्ञापन

बहू बाजार, कव्वाली, मोरहाबादी एफसी व हटिया बॉयज जीते

विज्ञापन

रांची. छोटनागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में सोमवार केा बहु बाजार, नाइन बूलेट कव्वाली, मोरहाबादी एफसी व हटिया बॉयज की टीम जीती. खेलगांव प्रैक्टिस ग्राउंड में खेले गये पहले मैच में बहु बाजार ने ब्रांबे को 2-0 से हराया. 31वें मिनट में अमित बाखला व 35वें मिनट में जॉय टोप्पो ने गोल किया. दूसरे मैच में कव्वाली ने दुबलिया को 4-0 से हराया. कव्वाली की ओर से 12वें मिनट में निखिल कच्छप, 23वें व 74वें मिनट में रॉकी लकड़ा व 54वें मिनट में अशोक लकड़ा ने गोल किया. वहीं स्टेडियम ग्राउंड में खेले गये मैच में मोरहाबादी एफसी ने एकंबा को 3-0 से हराया. 10वें मिनट में प्रवीण, 27वें मिनट में शुभम व 38वें मिनट में चंद्रदेव ने गोल किया. वहीं दूसरे मैच में हटिया बॉयज ने मोरहाबादी एक्सप्रेस को 2-1 से पराजित किया. हटिया की ओर से 29वें मिनट में सोनू तिग्गा व 72वें मिनट में मनोज पूरण ने गोल किया. वहीं माेरहाबादी की ओर से 61वें मिनट में विवेक मुंडा ने गोल किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola