crime news : मारपीट के मामले में जेल से निकलने के पांच दिन बाद गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

कोकर के देवी मंडप रोड का रहनेवाला है आरोपी

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, रांची़ कोकर के देवी मंडप रोड निवासी अंबर कुमार राम काे सदर थाना की पुलिस ने मारपीट के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आर्म्स एक्ट मामले में वह पांच दिन पहले ही जेल से निकला था. बताया जाता है कि वर्ष 2022 में मारपीट व जानलेवा हमला के मामले में उसके खिलाफ मुहल्ले के एक व्यक्ति ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जानलेवा हमला के मामले में उस पर गैर जमानती धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई थी. सदर थाना की पुलिस ने उसके खिलाफ न्यायालय से वारंट निर्गत करने की प्रार्थना की थी. वारंट निर्गत होने के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. पुलिस को पता चला कि वह जेल से बाहर आया है, तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार : रांची.

सदर थाना की पुलिस ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोपी शैलेश गुड़िया को गिरफ्तार किया है. वह गुमला का निवासी है. उसे गुमला से सदर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस मामले में पीड़िता ने चार अगस्त को सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. प्राथमिकी में पीड़िता ने कहा था कि आरोपी ने उससे ढाई लाख रुपये लिया था और दो बार गर्भपात भी कराया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola