ePaper

चयनित तीरंदाज पटना की प्रतियोगिता में भाग लेंगे

Updated at : 08 Sep 2025 8:35 PM (IST)
विज्ञापन
चयनित तीरंदाज पटना की प्रतियोगिता में भाग लेंगे

खेलगांव रांची होटवार के आर्चरी रेंज में राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता में आर्चरी कोच शिशिर महतो के नेतृत्व में सिल्ली के तीरंदाजों का बेहतर प्रदर्शन रहा.

विज्ञापन

सिल्ली. खेलगांव रांची होटवार के आर्चरी रेंज में राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता में आर्चरी कोच शिशिर महतो के नेतृत्व में सिल्ली के तीरंदाजों का बेहतर प्रदर्शन रहा. सिल्ली के तीरंदाजी सेंटर की सलोनी उरांव, करमी कुमारी व बिरसा मुंडा तीरंदाजी एकेडमी सिल्ली के सुरभि पाल, अभिषेक कुमार, आदित्य राय, सविता कुमारी एवं अध्या शक्ति का चयन टॉप 12 तीरंदाजों में किया गया. कोच शिशिर महतो ने बताया कि सभी सफल तीरंदाज पटना में आगामी 11 से 14 सितंबर तक खेलो इंडिया ईस्ट जोन आर्चरी टूर्नामेंट में शामिल होंगे. सभी सफल तीरंदाजों का इस प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर रांची जिला तीरंदाजी संघ की अध्यक्ष नेहा महतो, सचिव चंचल भट्टाचार्य, तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र के कोच प्रकाश राम, श्वेता पांडे, रोहित भारद्वाज, रोहित महतो, रोहित कोइरी, सरिता कुमारी आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VISHNU GIRI

लेखक के बारे में

By VISHNU GIRI

VISHNU GIRI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola