अनगड़ा में करम पर्व को लेकर जनजाति सुरक्षा मंच की अपील, बोले- परंपरा और विधि-विधान से ही करें करम डाली की पूजा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जनजाति सुरक्षा मंच, अनगड़ा ने करम पर्व को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाने की अपील की है. मंच ने टीन के डिब्बों में बालू भरकर बिना विधि-विधान के करम डाली गाड़ने को परंपरा का अनादर बताया है.

विज्ञापन

अनगड़ा. जनजाति सुरक्षा मंच, अनगड़ा के संयोजक अजय सिंह भोक्ता ने करम पर्व को श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक विधि-विधान के साथ मनाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि करम पर्व भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का प्रतीक है.

विज्ञापन

अजय सिंह भोक्ता ने टीन के डिब्बों में बालू भरकर बिना विधि-विधान के करम डाली गाड़ने और दिखावटी आयोजन पर आपत्ति जतायी. उन्होंने कहा कि करम डाली का अनादर नहीं होना चाहिए. परंपरा के अनुसार भादो एकादशी के दिन ही करम डाली गाड़ी जानी चाहिए.

उन्होंने लोगों से करम पर्व की परंपराओं और धार्मिक विधि-विधान का पालन करते हुए पर्व मनाने की अपील की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola