अनगड़ा में पारसनाथ मुंडा स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, ब्लू स्टार क्लब ने उद्घाटन मैच 1-0 से जीता

Updated:
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन थाना प्रभारी ने किया | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अनगड़ा में पारसनाथ मुंडा स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हो गया है. उद्घाटन मैच में ब्लू स्टार क्लब अनगड़ा ने जीत हासिल की. खेलकूद से युवाओं में अनुशासन और टीम भावना बढ़ती है.

विज्ञापन

अनगड़ा. मुख्यालय मैदान में रविवार को पारसनाथ मुंडा स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ. उद्घाटन थाना प्रभारी गौतम रजवार, समाजसेवी रामपदो महतो और बीपीओ पंकज तिर्की ने किया.

विज्ञापन

उद्घाटन मैच में ब्लू स्टार क्लब अनगड़ा ने शनि ब्रदर्स को 1-0 से हराकर जीत दर्ज की. मैच के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया और दर्शकों ने उनका उत्साह बढ़ाया.

खेल से विकसित होती है टीम भावना

थाना प्रभारी गौतम रजवार ने कहा कि खेलकूद से युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ अनुशासन तथा टीम भावना भी विकसित होती है. उन्होंने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की.

आयोजक युवा सरना संघ के अनुसार सोमवार को टूर्नामेंट के फाइनल मैच के साथ करम पूजा पूर्व संध्या महोत्सव और नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola